Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) और जाद हदीद (Jad Hadid) के बीच हुए लिपलॉक से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। शो को लेकर तरह-तरह के मीम्स भी सामने आ रहे हैं। सलमान खान के साथ कई और सेलेब्रिटीज ने भी इसे गलत बताया है। वीकेंड का वार एपिसोड में इस किसिंग सीन के लिए सलमान ने जाद और आकांक्षा को काफी खरी-खोटी सुनाई थी। जाद को तो पूरे हफ्ते के लिए नॉमिनेट भी कर दिया गया है। वहीं ऑडियंस के कम वोट मिलने की वजह से आकांक्षा घर से बेघर हो गई हैं। अब घर से निकलने के बाद आकांक्षा ने इस किसिंग सीन पर रिएक्ट किया है। साथ ही उन्होंने जाद के बैड किसर वाले कमेंट पर भी पलटवार किया है। आइए आकांक्षा के बयान पर नजर डालते हैं।
Bigg Boss OTT 2 Akanksha Puri on Kissing Scene
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2: कप्तान बनते ही जिया शंकर ने बदला गेम का रुख, क्या पूजा भट्ट की हो जाएगी शो से छुट्टी
‘मैं पूजा या सायरस को भी किस कर देती’
जाद हदीद संग किस करने को लेकर आकांक्षा ने कहा, ‘उस दिन मैंने 3 टास्क किए थे अपनी टीम के लिए जिसकी वजह से हम लोग जीते भी। अगर टास्क के दौरान मुझे पूजा जी या सायरस को भी किस करने के लिए कहा जाता तो मैं कर देती, क्योंकि मैं फीलिंग्स के साथ नहीं कर रही हूं। वो बस एक टास्क है। जाद को भी मैंने सिर्फ टास्क के मतलब से ही किस किया था, मेरी कोई फीलिंग्स नहीं थीं।’
इसके साथ ही जाद के बैड किसर वाले कमेंट पर आकांक्षा ने कहा, ‘हां क्योंकि मैं उसे फीलिंग्स के साथ किस नहीं कर रही थी, वह भावनाओं में बह गया और मुझे किस करने लगा, मैं अपने होठ वापस ले रही थी। वैसे भी वो मेरा पार्टनर नहीं है, इसलिए मुझे फर्क नहीं पड़ता।’
बता दें कि आकांक्षा और जाद के बीच हुए लिपलॉक से कई सेलेब्स ने भी नाराजगी व्यक्त की थी। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट देवोलीना ने इस पूरे सीन को शर्मनाक बताया था।
