Bigg Boss OTT 2: आलिया सिद्दीकी के बाद अब इस हसीना का कटेगा पत्ता, इसी हफ्ते होगी घर से बेघर!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 29, 2023, 08:47 AM IST

Bigg Boss OTT 2 Elimination: बिग बॉस ओटीटी 2 में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अभिषेक मलहान, जिया शंकर और आकांक्षा पुरी नॉमिनेट हुए हैं। तीनों कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस ने ही नॉमिनेशन की सजा दी है। अब देखना होगा कि इस हफ्ते कौन सा कंटेस्टेंट घर से बेघर होने वाला है।

Bigg Boss OTT 2 Elimination: बिग बॉस ओटीटी 2 में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अभिषेक मलहान (Abhishek Malhan), जिया शंकर (Jiya Shankar) और आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) नॉमिनेट हुए हैं। तीनों कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस ने ही नॉमिनेशन की सजा दी है। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को शुरू हुए अभी पूरे दो हफ्ते भी नहीं हुआ है, जबकि तीन कंटेस्टेंट शो से बाहर हो गए हैं। पुनीत सुपरस्टार, पलक पुरसवानी और आलिया सिद्दीकी को दर्शकों ने घर से बाहर का रास्त दिखा दिया है। आलिया के मिड वीक एविक्शन ने सभी को चौंका दिया है। हालांकि इस एविक्शन के बाद घरवालों को ऐसा लग रहा था कि अब अगले हफ्ते ही नॉमिनेश होगा, हालांकि अभिषेक, जिया और आकांक्षा नॉमेशन की प्रक्रिया के बारे में बात चीत करते हैं। जिसके बाद बिग बॉस उन्हें सजा के तौर पर घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर देते हैं। अब देखना होगा कि इस हफ्ते कौन सा कंटेस्टेंट घर से बेघर होने वाला है।

End of Feed