टीवी मसाला

Anupama 29 June 2023 Episode Spoiler Alert: पाखी और अधिक की रिश्ते पर ग्रहण लगाएगी डिंपी, अनुपमा होगी इमोशनल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2023, 08:48 AM IST

Anupama 29 June 2023 Episode Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल 'अनुपमा' में आज दिखाया जाएगा की पूरा शाह परिवार अनुपमा की जिंदगी पर बने नाटक को पेश करेगी। वहीं दूसरी डिंपी अधिक के पाखी के खिलाफ कान भरेगी।

Image

Anupama 29 June 2023 Episode Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल 'अनुपमा' में आज दिखाया जाएगा की पूरा शाह परिवार अनुपमा की जिंदगी पर बने नाटक को पेश करेगी। वहीं दूसरी डिंपी अधिक के पाखी के खिलाफ कान भरेगी।

Anupama 29 June 2023 Episode Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अमेरिका जाने से पहले शाह हाउस में अनुपमा के लिए धमाकेदार फेयरवेल पार्टी रखते हैं। सबकुछ देख अनुपमा इमोशनल हो जाती है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आज सीरियल में क्या मजेदार होने वाला है।

पाखी को नजरदअंदाज करेगा अधिक

सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की अनुपमा सभी को इतनी सारी यादें देने के लिए सबका धन्यवाद करती है। इसी दौरान वनराज अनुपमा के लिए गाना गाता है।वहीं दूसरी तरफ सभी अधिक को पाखी की वजह से टांग खींच रहे होते हैं। लेकिन अधिक पाखी को नजरअंदाज करने लगता है और ये सब डिंपी देख लेती है। वहीं दूसरी तरफ काव्या अनुपमा को कहती है कि वो इस घर में ही रहेगी अब। इस बात को सुन वनराज और बा खुश हो जाते हैं और अनुपमा का धन्यवाद करते हैं।

डिंपी लगाएगी पाखी की जिंदगी में आग

सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की डिंपी कप पता चल जाएगा की काव्या घर में वापिस आ रही है। इस बात को सुन वो कहने लगती है की अब पापा ा रूम'भी हाथ से जाएगा और एक प्रेगनेंट औरत की जिम्मेदारियां उठानी पड़ेगी। इसी दौरान डिंपी अधिक को कहती है कि मुझे आपके लिए बहुत बुरा लगता है, आप उसे कितना झेलते हो। एक बार मम्मी चले जाएं फिर इसके सारे पुर्जे सही जगह फिट कर दूंगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article