Bigg Boss OTT 2 Aashika Bhatia: बिग बॉस ओटीटी 2 के वीकेंड का वार एपिसोड में कई मेहमान घर में आते हैं। इस बीच घरवाले आशिका भाटिया को लेकर अपनी जजमेंट पास करते हैं। वह आशिका को 'जीरो' कंटेस्टेंट कहकर बुलाते हैं। जिसके साथ ही वह घर में सबसे कम योगदान करने के लिए आशिका को खरी खोटी भी सुनाते हैं। जिसके बाद आखिरकारआशिका भाटिया के सब्र का बांध टूट जाता है और वह फूट-फूट कर रोने लगती हैं। आशिका भाटिया (Aashika Bhatia) पर घरवाले तरह-तरह के आरोप लगाते हैं, हालांकि बाद में पूजा भट्ट आशिका के सपोर्ट में आगे आती हैं। भारती सिंह, घरवालों को आशिका और एल्विश यादव में से किसी एक कंटेस्टेंट का नाम चुनने के लिए कहती हैं, जिसमें पूरे हफ्ते के लिए घरवालों को असिस्टेंट के तौर पर काम करना होगा। जिसके बाद पूजा साफ कह देती है कि हमें इंसानियत दिखाते हुए इस समय आशिका का नाम नहीं लेना चाहिए।
Aashika Bhatia breaks down into tears
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव को घरवालों ने दी बड़ी सजा, अब अविनाश सचदेव के आगे झुकना पड़ेगा?
बिग बॉस के पहले हफ्ते में ही परेशान हुईं आशिका
बिग बॉस ओटीटी 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लिए अभी आशिका को एक हफ्ता भी नहीं हुआ है। इस बीच घरवालों के आरोपों से आशिका तंग आ गई हैं। पूजा भट्ट से बात करते हुए आशिका ने कहा, 'मैं ऐसी ही हूं, बिग बॉस के घर के लिए मैं अपने आप को फेक नहीं कर सकती, मुझे नहीं लगता कि मैं एक जीरो हूं।' इस बीच पूजा कहती हैं, 'तुम्हें स्ट्रॉन्ग बनना होगा ये बिग बॉस का घर है।'
