Bigg Boss Contestant Soundarya Sharma Trolled: रियलिटी शो बिग बॉस में धमाल मचा चुकी सौंदर्या शर्मा इन दिनों अपने डांस मूव्स की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में सौंदर्या हनी सिंह के कॉन्सर्ट में नजर आईं। इस मौके पर सौंदर्या ने अपने डांस मूव्स से पूरा स्टेज हिला दिया। सौंदर्या को इस इवेंट में हनी सिंह के म्यूजिक पर परफॉर्मेंस के लिए बुलाया गया था और एक्ट्रेस ने अपने इस काम को बखूबी निभाया। कॉन्सर्ट में आए लोगों को सौंदर्या का डांस काफी पसंद आया लेकिन जैसे ही इस शो के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए तो बवाल हो गया। एक्ट्रेस बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।
instagram- photo credit
पढ़ें स्टोरी:- Tum Dena Saath Mera: सृति झा-शब्बीर आहलुवालिया के शो में हुई इस YRKKH एक्टर की एंट्री, TRP में अब मचेगा तूफान
सौंदर्या शर्मा हुई बुरी तरह ट्रोल
सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) ने हनी सिंह (Honey Singh) के कॉन्सर्ट पर अपनी फिल्म हाउसफुल 5 के गाने 'लाल परी' पर अमेजिंग परफॉर्मेंस दी। एक्ट्रेस ने इस मौके पर गोल्डन कलर की सिजलिंग ड्रेस में कई डांस मूव्स से फैंस को क्लीन बोल्ड कर दिया, लेकिन कई लोगों को सौंदर्या के डांस मूव्स पसंद नहीं आए हैं और इसी वजह से एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। सौंदर्या के डांस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और इस पर वीडियो पर ट्रोलर्स भद्दे भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'बकवास।' इसी तरह दूसरे यूजर ने लिखा, 'कितनी शर्म की बात है।' इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, 'ये कितनी छपरी लग रही है।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'ये बार डांसर जैसा डांस क्यों कर रही है।' एक ट्रोलर ने तो सौंदर्या को नचनिया शब्द से टैग किया है।पढ़ें स्टोरी:- Shoaib Ibrahim की बहन सबा का निकलेगा दिवाला? रातों-रात रेस्टोरेंट हुआ बंद; वजह पैरों तले खिसका देगी जमीन
Instagram- Photo credit
फैंस ने किया सौंदर्या का सपोर्ट
हालांकि, इस मौके पर फैंस सौंदर्या का साथ खड़े नजर आए। कई फैंस ने सौंदर्या के लुक और उनके डांस मूव्स की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, 'आग लगा दी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'दोनों ही कमाल हैं।' इसके अलावा फैंस ने हार्ट और फायर के इमोजी भी लगाया है।instagram- photo credit
