Bigg Boss 20: राशन के चक्कर में पलटा गेम, Yung DSA की छिनी लाइफलाइन; जमकर मचा बवाल

Bigg Boss 20 Major Update: टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 20' को लेकर खबर आ रही है कि घरवालों को राशन कमाने का बिग बॉस की तरफ से मौका मिलता है। लेकिन यंग डीएसए की लाइफलाइन चली जाती है।

Bigg Boss 20 Major Update: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो में आए दिन बवाल देखने को मिल रहा है। 'बिग बॉस 20' में बीते सप्ताह घरवालों को राशन नहीं मिला। टास्क में अच्छा परफॉर्म न कर पाने के कारण बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को राशन कमाने का मौका ही नहीं दिया। यहां तक कि माही विज, आसिफ खान और उदिति सिंह को बिग बॉस ने मौका दिया था कि वे किसी एक कंटेस्टेंट की लाइफलाइन छीनकर राशन कमा सकते हैं। लेकिन ये मौका पर भी तीनों ने गंवा दिया। वहीं अब 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि राशन के चक्कर में यंग डीएसए की लाइफलाइन चली गई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ट्रोलिंग के बीच रीति तिवारी के बचाव में आए Qazi Touqeer के भाई, बोले- बच्ची है जाने दो...

Bigg Boss 20: यंग डीएसए की छिनी लाइफलाइन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के फैनपेज लाइवफीड के मुताबिक, बिग बॉस ने राशन के लिए घरवालों को एक टास्क दिया। इस टास्क के तहत बिग बॉस ने बताया कि जो भी कंटेस्टेंट सबसे जल्दी रूम नंबर 20 तक पहुंचता है, उसे वहां जाकर बजर दबाने का मौका मिलेगा। ऐसे में जैसे ही बजर बजता है, अमन गांधी वहां पहुंच जाते हैं। अमन गांधी को रूम नंबर 20 में जाने का मौका मिलता है। बिग बॉस उनसे कहते हैं कि किसी एक कंटेस्टेंट की लाइफलाइन छीनकर वह घरवालों के लिए राशन कमा सकते हैं। ऐसे में अमन गांधी बगैर मौका गवाए यंग डीएसए (Yung DSA) की लाइफलाइन छीन लेते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Bigg Boss 20: Qazi Touqeer के सपोर्ट में आए गौहर-साजिद, Rhiti Tiwari को लताड़ते हुए 'इनसिक्योर' का दिया टैग

    End of Feed