Bigg Bigg 20: स्काउट OP पर ज्वालामुखी की तरह फूटा Yung के भाई का गुस्सा, सलमान खान को बीच में घसीटा

Yung DSA Brother Reaction On Fight With Scout OP: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और यंग डीएसए की लड़ाई ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। इस पर यंग के भाई प्रणय ने रिएक्ट किया है।

Yung DSA Brother Reaction On Fight With Scout OP: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में यंग डीएसए (Yung DSA) और स्काउट ओपी की भयंकर लड़ाई हुई। इस दौरान स्काउट ने यंग को जोरदार धक्का दिया, जिसके बाद शो के तमाम कंटेस्टेंट्स स्काउट के खिलाफ खड़े हुए नजर आए। इस दौरान बिग बॉस का गुस्सा भी फूटा। बिग बॉस की तरफ से स्काउट को सख्त सजा दी गई है और अब इस मामले पर यंग डीएसए के भाई प्रणय का रिएक्शन सामने आया है। प्रणय ने स्काउट पर भड़ास निकालते हुए सलमान खान से न्याय की मांग की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'तू उसे पागल कर देगी'- स्काउट की हालत के लिए लव गिल पर भड़कीं आम्रपाली, सरेआम खोली पोल

bigg boss 20: scout op-yung dsa

bigg boss 20: scout op-yung dsa (Photo credit- instagram)

    यंग डीएसए के भाई ने लगाई स्काउट ओपी को क्लास

    यंग डीएसए के भाई प्रणय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने भाई संग नेशनल टीवी पर हुई धक्का-मुक्की पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, 'गैंग आप सबने आज बिग बॉस देखा होगा। यंग के साथ आज जो कुछ भी हुआ है, वो बहुत गलत हुआ है। यंग के साथ इन सब चीजों से रिलेटेड जस्टिस भी नहीं हुआ है। इन लोगों को उस चीज पर कोई पछतावा भी नहीं है और ना ही गिल्ट है। स्काउट ने आज जिस तरह से यंग को धक्का दिया है वो बहुत ही गलत था। मैं यहां पर किसी को हेट देने नहीं आया हूं। हम लोग हमेशा कहते हैं, जो लोग हेट दे रहे हैं, उन्हें भी प्यार दो, लेकिन यंग के साथ ये चीज सेकंड टाइम हुई है, इसलिए हमें बोलना पड़ रहा है इस चीज के लिए और जैसे यंग ने घर में इस बारे में बोला कि मेरी फैमिली को भाईयों को ये सब चीजें अच्छी नहीं लग रही होगी। तो सच बात है कि हमें ये सब चीजें अच्छी नहीं लग रही है जो यंग के साथ हो रहा है। यंग के साथ इन सब चीजों पर जस्टिस भी नहीं हो रहा है। सलमान सर, बिग बॉस वीकेंड का वार पर यंग के बारे में थोड़ा सा सोचो। उसके साथ जस्टिस करो।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 के तुरंत बाद Munawar Faruqui ने क्यों किया निकाह? बताया कैसे किया पत्नी महजबीन को प्रपोज

    bigg boss 20: yung dsa brother post on scout op (photo credit- instagram)

      यंग के सपोर्ट में खड़ा परिवार

      इसके अलावा प्रणय ने एक इंस्टा स्टोरी भी लगाई, जिसमें उन्होंने लिखा, 'बहुत दुख हो रहा है। आज जो देखा वो बहुत गलत था.. हम यंग के सारे दोस्त, परिवार के सदस्य, सब बहुत निराश हैं। ये बहुत अनएक्सपेक्टेड और चौंकाने वाला था। सबसे बुरी बात यह है कि किसी को फर्क नहीं पड़ता, कोई पछतावा नहीं था, सब बिग बॉस की पनिशमेंट के बाद हंस रहे थे। ये दिखाता है कि इनको बिग बॉस की और नियमों की कितनी रिस्पेक्ट है। मजबूत बने रहो यंग। RAGIL COMPANY तुम्हारे साथ है! तू बचपन से बाबा रहा है। यंग डीएसए आखिर तक।

      End of Feed