Bigg Boss 20: लव-गुल्लु की क्लोजनेस नहीं आई उदिति सिंह को रास, घर में खड़ा हुआ हंगामा

Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी कर दिया है, जिसमें उदिती सिंह और लव गिल के बीच कैटफाइट देखने को मिली। जी हाँ, उदिती ने लव और गुल्लु पर सवाल उठाए।

Bigg Boss 20: टीवी दुनिया का धमाकेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। आए दिन शो में नई लड़ाई, गेम और रिश्ते देखने को मिल रहे हैं। शो के होस्ट सलमान खान भी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने से पीछे नहीं हट रहे। इस बीच मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया, जिसमें उदिती सिंह (Uditi Singh) और लव गिल के बीच लड़ाई देखने को मिली। उदिती के कमेंट से लव गिल का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। आखिर क्यों हुई दोनों के बीच लड़ाई जानिए टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी की इस रिपोर्ट में। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: खाने के चक्कर में Mary Kom से भिड़ीं Mahhi, Qazi Touqeer ने छुए कनिका मान के पैर)

Bigg Boss 20 Love Gill vs Uditi Singh

Bigg Boss 20: लव-गुल्लु की क्लोजनेस नहीं आई उदिति सिंह को रास/फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

उदिति सिंह-लव गिल में हुई लड़ाई

शो 'बिग बॉस 20' के प्रोमो की शुरुआत हुई लव गिल से जो कहती हैं कि अगर किसी को रोते हुए हमने देख ही लिया है तो वो आपको क्रिन्ज कैसे लग सकता है? जवाब में उदिति ने कहा कि गुल्लु के साथ जो आपका जबरदस्ती का बेबी-बाबू है। साथ ही आपकी कोई खुद व्यक्तित्व और स्टैंड नहीं है। ये सुन लव गिल भड़क गईं और पूछती है कि आपको क्या दिक्कत है अगर मैं उसके साथ हूँ। इसके बाद उदिति साफ शब्दों में कहती हैं कि लव गिल संग गुल्लु की क्लोजनेस को क्रिन्ज ही बोलेंगी। सिर्फ यही नहीं उदिति और लव गिल के बीच ये तीखी बहस ने सभी घरवालों को इसमें शामिल किया। बता दें कि शो में गुल्लु जबरदस्ती लव गिल संग फ्लर्ट कर रहे हैं। इसी के चलते कई बार लव को उनके ग्रुप ने ऐसा ना करने की चेतावनी दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'लॉलीपॉप' विवाद पर काजी तौकीर की टीम ने रखा पक्ष, Kanika Mann को लगाई फटकार)

बिग बॉस 20 का मिड वीक एविक्शन

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में बीते दिन मिड वीक एविक्शन हुआ जिसके चलते रीति तिवारी घर से बेघर हुईं। बिग बॉस ने कैप्टेंसी के तीन दावेदार उदिति सिंह, माही विज और यंग को पावर दी कि वो नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को घर से बाहर कर दें। ऐसे में तीनों ने मिलकर रीति को एलिमिनेट कर दिया।

End of Feed