Bigg Boss 20 Contestant: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) जल्द ही शुरू होने वाला है। मेकर्स इस शो का धांसू अंदाज में ऐलान कर चुके हैं। शो के प्रोमो भी सामने आ चुके हैं, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) शो के नए फॉर्मेट का हिंट दे चुके हैं। सलमान ने हर प्रोमो में तथास्तू बोलकर ये हिंट दिया है कि इस बार बिग बॉस में जोड़ियां खेलने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट में तो ये भी कहा गया है कि शो में टीवी के स्टार कपल एंट्री ले सकते हैं और इसी कड़ी में उस पहले टीवी रियल कपल का नाम सामने आ गया है,जो बिग बॉस 20 में धमाका करने वाला है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Exclusive: 'कोई उसके पीछे पड़ा है'- मौनी रॉय पर Arjun Bijlani का बड़ा खुलासा, बोले- पहले भी ऐसा हुआ है...
BIGG BOSS 20 (Photo credit- instagram)
शो में धमाका करेगा ये टीवी कपल
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल जिया मानेक और वरुण जैन की धमाकेदार एंट्री हो सकती हैं। जिया और वरुण की शादी साल 2025 में हुई थी। इससे पहले दोनों ने अपनी डेटिंग लाइफ को एन्जॉय किया है, लेकिन अब कपल ने अपनी लाइफ में मसाला जोड़ने का फैसला लिया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जिया और वरुण शो में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों इन दिनों मेकर्स संग बातचीत कर रहे हैं और अगर सब कुछ सही रहता है तो दोनों बिग बॉस 20 में एंट्री ले सकते हैं। कपल से जुड़ी इस खबर से फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। अब हर किसी को दोनों की पर्सनल लाइफ को करीब से जानने का मौका मिलेगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: डेंगू की चपेट में आईं Shweta Tiwari, 'द ट्रेटर्स 2' के लॉन्च से पहले अस्पताल में हुईं भर्तीbigg boss 20 (photo credit- instagram)
