Shivangi Joshi On Bigg Boss 20: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस' अपने 20वें सीजन के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस 20' के शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। दूसरी ओर फैंस का उत्साह भी शो को लेकर सातवें आसमान पर है। अभी तक "बिग बॉस 20' से कई सितारों के नाम जुड़ चुके हैं। यहां तक कि पिछली बार की तरह इस बार भी 'बिग बॉस 20' के मेकर्स ने दो सोशल मीडिया पर्सनालिटी के बीच वोटिंग कराने का भी फैसला किया है। वहीं हर बार की तरह इस बार भी 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) से शिवांगी जोशी का नाम भी जुड़ा। यहां तक कि एक वीडियो में दावा किया गया कि एक्ट्रेस शो के लिए कंफर्म हो चुकी हैं। लेकिन अब शिवांगी जोशी ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Promo: सलमान खान ने 2 कंटेस्टेंट्स का नाम किए रिवील, दर्शकों के फैसले पर अटकी शो में एंट्री
शिवांगी जोशी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर बताया कि वह 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) का हिस्सा बन भी रहीं हैं या नहीं। शिवांगी जोशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "ये मेरे संज्ञान में आया है कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें बिग बॉस में मेरी एंट्री के कंफर्म होने का झूठा दावा किया जा रहा है। मैं आपको साफ करना चाहती हूं कि मैं 'बिग बॉस 20' में कदम नहीं रख रही हूं और वो वीडियो पूरी तरह से नकली है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Parth Samthaan ने दी थी Rishita Kothari को धमकी? बॉयफ्रेंड मृदुल मीणा ने विवादों पर तोड़ी चुप्पी
बता दें कि शिवांगी जोशी आखिरी बार 'लॉकअप 2' में नजर आई थीं, जो कि इसी महीने ही खत्म हुआ है। 'लॉकअप 2' में रहकर शिवांगी जोशी ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। उन्होंने फिनाले तक भी अपनी राह तय की, लेकिन टॉप 2 में पहुंचने के बाद उन्हें श्रेया कालरा के हाथों करारी हार मिली थी।
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) की बात करें तो इस शो से अभी तक ऋषिता कोठारी, शुभांगी अत्रे, सायंतनी घोष, अंजली अरोड़ा, गीता बसरा और कुशाल तंवर जैसे सितारों के नाम जुड़ चुके हैं।
