Bigg Boss 20: लव गिल संग Scout की नजदीकियों से खफा हुईं GF काशवी? उठाया शॉकिंग कदम

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में दिख रहे लव गिल और स्काउट काफी ट्रोल रहे हैं। दोनों के रिश्ते और नजदीकियों पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच, स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने बड़ा कदम उठाया है।

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में स्काउट ओपी (Scout OP) और लव गिल (Love Gill) की नजदीकियों ने हर किसी को हैरान कर दिया। दोनों एक दूसरे को भाई बहन का दर्जा देते हैं, लेकिन दोनों के कुछ ऐसे वीडियोज वायरल हुए हैं, जिसे देख हर कोई दोनों के रिश्ते पर सवाल खड़ा कर रहा है। इतना ही नहीं, स्काउट शो में बोलते हुए भी दिखे हैं कि वह लव के लिए फील करने लगे हैं और अब इस पूरे विवाद के बीच स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी (Kaashvi Hiranandani) ने शॉकिंग कदम उठाया है। काशवी लगातार स्काउट को बिग बॉस के बाहर से सपोर्ट कर रही हैं। वह लगातार लाइव स्ट्रीमिंग कर रही हैं और अब काशवी ने लाइव स्ट्रीमिंग बंद करने की बात कही है। Bigg Boss 20 Highlights: गुल्लू ने आम्रपाली दुबे को दिया 'मोटी' का टैग, कनिका ने लव गिल की शक्ल का उड़ाया मजाक

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

काशवी ने उठाया बड़ा कदम

    काशवी हीरानंदानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट किया है, जिसमें एक बड़ा ऐलान किया है। काशवी ने स्ट्रीमिंग बंद करने का फैसला किया है, लेकिन उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि वह स्ट्रीमिंग कुछ समय के लिए बंद कर रही हैं और इसका कारण नियो वॉचपार्टी का बताया है। काशवी का कहना है कि वह इस पार्टी में शामिल होने की वजह स्ट्रीमिंग कुछ दिनों के लिए बंद कर रही हैं। हालांकि, काशवी ने पोस्ट ऐसे समय पर किया है, जब लोग सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि स्काउट से काशवी नाराज हैं। इतना ही नहीं, इस बीच एक चैट भी वायरल हो रही है। दावा है कि वो चैट काशवी और उनकी फ्रेंड की है, जिसमें वह स्काउट से ब्रेकअप करने की बता रही हैं। चैट के मुताबिक, काशवी अपनी फ्रेंड को बताती हैं कि वह बिग बॉस के बाद स्काउट से ब्रेकअप कर लेंगी। Bigg Boss 20 Wildcard: 2 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स बदलेंगे माहौल, अनुपमा का ये एक्टर करेगा धमाकेदार एंट्री

    BIGG BOSS 20 (photo credit- instagram)

      क्या बिग बॉस 20 में आएंगी काशवी?

      स्काउट और काशवी का मुद्दा सोशल मीडिया पर काफी बढ़ गया है। लोगों का मानना है कि स्काउट ने काशवी को धोखा दिया है और इसी बीच काशवी की बिग बॉस 20 में एंट्री की खबर सामने आई है। बिग बॉस 20 के कई फैन पेज पर दावा किया गया है कि काशवी इस बार वीकेंड का वार में एंट्री ले सकती हैं। इस मौके पर सलमान खान के सामने ही तीनों के बारे में बात होगी। ऐसे में अगर काशवी शो में आती हैं, तो इस बार का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। फैंस के लिए एंटरटेनमेंट खूब सारा होगा।

      End of Feed