Bigg Boss 20 Nominates Contestants: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने कंटेस्टेंट्स की गेम का भी रुख बदल दिया है। बीते दिन वीकेंड का वार पर घरवालों को मेकर्स की और से सौगात मिली की किसी भी कंटेस्टेंट्स को कम वोट के कारण घर से बेघर नहीं होना पड़ा। लेकिन अब एक बार फिर से 'बिग बॉस 20' के कई कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की गाज गिरी है। ये गाज एक या दो नहीं बल्कि 10 कंटेस्टेंट्स पर गिरी है। इस लिस्ट में स्काउट ओपी से लेकर काजी तौकीर तक का नाम शामिल है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Promo: दिवाली के बाद काजी तौकीर और मनीष गोयल का हुआ भयंकर झगड़ा, घर में हुआ तमाशा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स 1 से 8 तक कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट कर सकते थे। ऐसे में माही विज सबसे पहले आम्रपाली दुबे और उदिति सिंह को निशाना बनाती हैं। वहीं मनीष गोयल और काजी तौकीर एक-दूजे को नॉमिनेट करते हैं। इस प्रक्रिया के तहत आम्रपाली दुबे, उदिति सिंह, यंग डीएसए, माही विज, काजी तौकीर, लव गिल, गुल्लू और कनिका मान घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होते हैं। लेकिन अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस सप्ताह 'बिग बॉस 20' से किस कंटेस्टेंट का पत्ता कटता है।
