Bigg Boss 20: स्काउट OP से परेशान हुईं काशवी! लाइव स्ट्रीम पर किया ब्रेकअप? वीडियो हुआ वायरल

Kaashvi Cryptic Statement On Scout OP: 'बिग बॉस 20' में स्काउट ओपी और लव गिल का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं अब अटकलें लग रही हैं कि काशवी ने स्काउट ओपी से ब्रेकअप कर लिया है।

Kaashvi Cryptic Statement On Scout OP: सलमान खान के धमाकेदार 'बिग बॉस 20' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में स्काउट ओपी और लव गिल की बॉन्डिंग पर जमकर चर्चा हो रही है। जहां पहले स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने खुद स्टेज पर आकर उन्हें लव गिल से दूर रहने की सलाह दी थी। वहीं बाद में सलमान खान और रोहित शेट्टी ने भी उन्हें सही फैसला लेने के लिए कहा था। यहां तक कि घर से आए मैसेज में भी उनके परिवार ने कहीं न कहीं स्काउट ओपी को अकेले गेम खेलने की सलाह दी। लेकिन "बिग बॉस 20' में स्काउट और लव गिल को लगातार साथ देखा जा रहा है। वहीं अब स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर अनुमान लग रहे हैं कि उन्होंने 'बिग बॉस 20' कंटेस्टेंट संग रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मेकर्स चाहते हैं जोड़ियां बनें'- Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट ने खोली पोल, लव-स्काउट पर भी उठाए सवाल (Exc)

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी से काशवी ने किया ब्रेकअप! (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

काशवी हीरानंदानी ने किया ब्रेकअप?

दरअसल, 'बिग बॉस 20' में स्काउट ओपी के बारे में बात करते हुए काशवी हीरानंदानी ने कहा, "मैंने स्काउट को और उनके फैंस को कहा है कि मैं उन्हें सपोर्ट करूंगी। तो मुझे लगता है कि ये मेरी जिम्मेदारी है। हालांकि, ईमानदारी से, ये मेरे लिए आखिरी एक्ट होगा और आखिरी डांस, मुझे नहीं पता। लेकिन ये दो लोगों की चीज है। मेरा फर्ज बनता है। तो सम्मान के नाते, यही है जो भी है।" काशवी हीरानंदानी का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वहीं दर्शक भी इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: दिवाली पर होगा मिड वीक एविक्शन, Arishfa Khan काटेंगी इस कंटेस्टेंट का शो से पत्ता?

हालांकि काशवी हीरानंदानी ने सच में स्काउट ओपी से रिश्ता तोड़ा है या नहीं, ये केवल अटकलों तक ही सीमित है। बता दें कि खुद स्काउट ओपी ने भी 'बिग बॉस 20' में कनिका मान संग बातचीत के दौरान कहा था कि काशवी हीरानंदानी के अलावा उनकी जिंदगी में कोई लड़की नहीं है। हालांकि लव गिल ही ऐसी हैं, जिनके साथ उन्होंने सबसे ज्यादा वक्त बिताया है।

End of Feed