Bigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत...', Scout OP-Yung DSA में छिड़ा महासंग्राम, नॉमिनेशन टास्क में हुआ भयंकर बवाल

Bigg Boss 20 Scout OP-Yund DSA Fight: रियलिटी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें स्काउट ओपी और यंग डीएसए के बीच एक फिर भयंकर लड़ाई हुई है।

Bigg Boss 20 Scout OP-Yung DSA Fight: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में यंग डीएसए (Yung DSA) और स्काउट ओपी (Scout OP) की दोस्ती को हर किसी ने पसंद किया है। सलमान खान ने अक्सर दोनों की तारीफ की है, लेकिन गेम की वजह से अब दोनों का रिश्ता काफी ज्यादा बिगड़ गया है। स्काउट और यंग बेशक एक दूसरे से बात करते हैं, लेकिन पीठ पीछे दोनों की बुराई चालू रहती है और नॉमिनेशन टास्क में दोनों की भड़ास निकलती हुई नजर आई। इस टास्क में दोनों के बीच गंदी लड़ाई हुई, जिससे साफ हो गया है कि स्काउट और यंग की दोस्ती खत्म हो गई। स्काउट और यंग के झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है। Bigg Boss 20: फैमिली वीक में ScoutOP की शक्ल नहीं देखना चाहतीं Kaashvi Hiranandani !! बताई शो में न जाने की वजह

bigg boss 20: yung dsa scout op fight

bigg boss 20: yung dsa scout op fight (photo credit- instagram)

    यंग डीएसए और स्काउट ओपी के बीच लड़ाई

    बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें नॉमिनेशन टास्क में स्काउट ओपी और यंग डीएसए बुरी तरह लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि स्काउट चिल्लाते हुए बोलते हैं, 'तेरे जैसे लड़के तो मेरे यहां काम करते हैं।' इस पर यंग भी जवाब देते हुए कहते हैं, 'जो तू बड़ बड़ कर रहा है ना... एदम चुप हो जा अब तू।' इसके बाद यंग स्काउट के नेचर के नकली कहते हैं और उन्हें बालबुद्धि का टैग देते हैं। इतना ही नहीं, स्काउट भी यंग को मंदबुद्धि का टैग देते हैं। दोनों के बीच जुबानीजंग होती रहती है, लेकिन अरिश्फा दोनों को करीब नहीं आने देतीं। अरिश्फा दोनों के बीच खड़ी रहती हैं और उन्हें दूर करके रखती हैं। 'मुझे धमकियां मिल रही हैं...', Avinash Mishra-Eisha Singh के ब्रेकअप पर Orry ने तोड़ी चुप्पी

      स्काउट से दूर रहेंगे आम्रपाली दुबे और यंग डीएसए

      इससे पहले यंग और आम्रपाली का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें यंग और आम्रपाली मिलकर स्काउट पर बात करते हैं। दोनों ही फैसला लेते हैं कि शो के बाद दोनों स्काउट की शक्ल तक नहीं देखेंगे। इस दोनों वीडियो से साफ है कि आम्रपाली और यंग की दोस्ती स्काउट से खत्म हो गई है। वह तीनों बस गेम की वजह से आसपास नजर आते हैं। इसके अलावा, जब जब कोई टास्क होता है या फिर कोई मुद्दा होता है, तीनों आपस में ही लड़ते हुए नजर आते हैं।

      End of Feed