Bigg Boss 20: रीति तिवारी की '25000 पॉकेट मनी' वाली कहानी निकली झूठी? मां रानी के एक्स-पति ने खोली पोल

Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Exposed On Social Media: 'बिग बॉस 20' में रीति तिवारी ने बताया था कि उन्हें 25 हजार की पॉकेटमनी मिलती है। लेकिन अब उनकी इस कहानी की पोल सोशल मीडिया पर खुल चुकी है.

Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Exposed On Social Media: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में हर कंटेस्टेंट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कोई अपने गेम को लेकर चर्चा में है तो कोई निजी जिंदगी के लिए सुर्खियां बटोर रहा है। इन दिनों 'बिग बॉस 20' में रहकर मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी भी काफी चर्चा में बनी हुई हैं। रीति तिवारी ने कुछ दिनों पहले बताया था कि उन्हें सिर्फ 25 हजार रुपये पॉकेट मनी मिलती है। इस पॉकेट मनी के कारण कई बार उन्होंने दिन में दो बार वड़ा पाव खाकर गुजारा किया है। हालांकि अपनी इन बातों के लिए रीति तिवारी निशाने पर भी आ गई थीं। वहीं अब रीति तिवारी की मां रानी के एक्स-पति एकम बावा ने उनकी पोल खोल दी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'आपको काजी से जलन है'- रीति पर भड़के सलमान खान, आसिफ सहित इन सदस्यों को भी लगाई लताड़

Bigg Boss 20: रीति तिवारी की खुली पोल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    एकम बावा ने बताया कि जिसके पास 4-5 लाख के बैग हों, जिसकी गाड़ी के डीजल-पेट्रोल का खर्च ही लाखों में हो, वो 25 हजार की पॉकेट मनी की बात कर रही है। एकम बावा ने रीति तिवारी की पोल खोलते हुए वीडियो में कहा, "रीति तिवारी बिग बॉस में बोल रही है कि उन्हें 25 हजार रुपये पॉकेट मनी मिलती है या मिलती थी। मैं 2020 से 2025 तक आपकी मां और आपके साथ एक ही फ्लैट में रहा। 2020 से लेकर 2022 तक मैं लिव-इन रिलेशन में था और 18 फरवरी 2022 में मेरी आपकी मम्मी से शादी हुई। इसका सच जानिये आप क्या है? जिसके पास 4-4, 5-5 लाख के हैंडबैग हों, आपके पास रेंज रोवर जैसी बड़ी-बड़ी गाड़ियां हैं, जिसके डीजल का खर्चा ही 2.5-3 लाख है। आप 25000 रुपये कह रहे हो। स्पोर्ट्स कंपनी है आपकी, जिसका इतना बड़ा टर्नओवर है कि कलेक्टर्स का नाम भी जुड़ा है उसके साथ। कितने साल से चल रही है? वो भी तो पैसा आपके पास आता है। कहां जाता है? बॉम्बे में भी तो बड़े-बड़े फ्लैट्स हैं, वो कहां से आया।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माता-पिता के तलाक पर रो पड़ीं मनोज तिवारी की बेटी, बोलीं- जब उनकी जिंदगी में सुरभि आई तो...

    End of Feed