Bigg Boss 20 Qazi Touqeer Plan B: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने लोगों का खूब दिल जीता है। 'बिग बॉस 20' में हर कंटेस्टेंट अपने अंदाज से सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन काजी तौकीर इन दिनों काफी लाइमलाइट में बने हुए हैं। हालांकि बीते दिन वीकेंड का वार पर सलमान खान ने उनका प्रैंक सबके सामने तोड़ दिया। सलमान खान ने काजी तौकीर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आपकी एक्टिंग बहुत अच्छी थी। लेकिन आप हेल्थ का इस्तेमाल एंटरटेनमेंट के लिए नहीं कर सकते हैं। काजी तौकीर की पोल खुलते ही 'बिग बॉस 20' के बाकी कंटेस्टेंट्स ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। रीति तिवारी ने जहां काजी तौकीर को गालियां दीं तो वहीं आसिफ खान ने उन्हें भला-बुरा कहा। लेकिन प्रैंक खत्म होने के बाद अब काजी तौकीर ने प्लान बी अपना लिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: रीति तिवारी ने काजी तौकीर को दी गालियां, तेवर देख भड़के दर्शक, बोले- जलकुकड़ी और घटिया...
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) का हाल ही में इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें काजी तौकीर घर में धूम मचाते नजर आए। काजी तौकीर ने कैमरा में देखते हुए कहा, "सलमान सर ने प्रैंक तोड़ा तो इनको लगा कि अब पस्त हो जाएगा, खत्म हो जाएगा काजी। लेकिन मैंने कहा था कि कोई भी स्थिति आए नकारात्मक या सकारात्मक, आप मुझे एक सा ही देखोगे। मैं हूं रॉकस्टार बेबी, इसे याद रखना।" काजी तौकीर का ये प्रोमो वीडियो देख लोगों की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: फूट-फूटकर रोईं Kanika Mann, नहीं है प्यार पर भरोसा, गुल्लू संग खत्म करेंगी हर रिश्ता?
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के प्रोमो वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, "शुक्र है काजी वापिस आ गया है। काजी अब खत्म नहीं अब शुरू होगा। काजी पसंदीदा है हिंदुस्तान का और अब बीबी के घरवाले फिर से काजी-काजी करेंगे।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अब आएगा मजा।" तीसरे यूजर ने लिखा, "आप काजी द टर्मिनेटर को रोक नहीं सकते। काजी बैंग के साथ वापस आया है।"
