Bigg Boss 20: घी के चक्कर में Arishfa Khan और Kanika Mann की गंदी लड़ाई, नागिन एक्ट्रेस को मिला चोर का टैग

Bigg Boss Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में कनिका मान और अरिश्फा खान के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। दोनों के बीच एक बार फिर गंदी लड़ाई होने वाली है, जिसका प्रोमो आ गया है।

Bigg Boss 20 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में ढेर सारे ड्रामे हो रहे हैं। शो में हर एक कंटेस्टेंट अब फ्रंटफुट पर आकर अपना गेम खेल रहा है और इसी बीच शो में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री से पूरा माहौल बदल गया है। शो में मनीष गोयल और नकुल धुल की एंट्री हो गई। नकुल ने आते ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कनिका मान (Kanika Mann) नकुल से काफी फ्लर्ट करती दिखीं। शो में कनिका का गेम काफी सुधर गया है। उनकी गुल्लू संग दोस्ती और अरिश्फा खान (Arishfa Khan) संग टकराव साफ दिख रहा है। अब एक बार फिर कनिका और अरिश्फा की भयंकर लड़ाई हुई है, जिसका प्रोमो सामने आ गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: सलमान खान ने आम्रपाली को दिया रियलिटी चैक, नकुल धुल ने आते ही स्काउट OP को दी चेतावनी

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

अरिश्फा खान और कनिका मान में हुई लड़ाई

    बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस प्रोमो में अरिश्फा खान और कनिका मान के बीच गंदी लड़ाई होती साफ दिखाई दे रही है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि अरिश्फा और कनिका के बीच किसी बात को लेकर बहस चल रही होती है और तब कनिका अरिश्फा को 'स्टुपिड गर्ल' बोल देती हैं, जिसके बाद अरिश्फा भड़क जाती हैं और कनिका को खूब सुनाते हुए बेवकूफ और स्टुपिड का टैग देती हैं। इस दौरान आसिफ दोनों को अलग करने की कोशिश करते हैं। इसके बाद अरिश्फा सबको बताती हैं कि कैसे राशन टास्क के बाद कनिका ने घर का बचा हुआ राशन चोरी कर लिया था और फिर वह कनिका को चोर और सेलफिश कहती हैं। हालांकि, कनिका यहां पर भड़कती नहीं हैं। बल्कि वह अरिश्फा को परेशान करने के लिए नाचने लगती हैं और अरिश्फा को इरिटेट करने की कोशिश करती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nana Patekar की मौत पर बयानबाजी से ट्रोल हुई Tanushree Dutta को मिला संध्या मृदुल का सपोर्ट, किया तीखा सवाल

      कनिका मान ने छोड़ा खाना

      इस प्रोमो से जुड़े कुछ और क्लिप्स सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें अरिश्फा खान घर में मौजूद घी का डब्बा खुद रख लेती हैं और किसी को घी नहीं लेने देती। इस मौके पर आसिफ उसे समझाने की कोशिश करते हैं। दूसरी तरफ गुल्लू कनिका को बार बार खाना खाने के लिए कहता है, लेकिन कनिका साफ कहती हैं कि वह घी के बिना खाना तो नहीं खाएंगी। इस मौके पर गुल्लू कहता है कि घी तो सारा अरिश्फा लेकर घूम रही हैं, तो क्या अरिश्फा से जाकर मांगोंगी।

      End of Feed