Bigg Boss 20: 'चल चल...' Mahhi Vij और उदिति सिंह में हुई भयंकर लड़ाई, Kanika Mann से भिड़ीं अरिश्फा खान

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते पूरी तरल बदल गए हैं। उदिति और माही विज के बीच भयंकर लड़ाई हुई। दूसरी अरिश्फा खान और कनिका मान भी लड़ पड़ीं।

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में दो ग्रुप बने हुए हैं। एक तरफ माही विज, काजी, अरिश्फा खान, अमन गांधी और उदिति सिंह (Uditi Singh) हैं। दूसरी तरफ आम्रपाली दुबे, आसिफ खान, यंग डीएसए, स्काउट, लव गिल और मैरी कॉम हैं। अब इन दोनों ग्रुप में फूट पड़ती नजर आ रही है। माही और उदिति की काफी दिनों से बन नहीं रही है। वीकेंड का वार में भी दोनों के बीच तनाव साफ दिखा और सलमान खान ने भी खुलासा कर दिया कि माही (Mahhi Vij) ने उदिति के पीठ पीछे बात की थी और अब दोनों खुल्लम खुल्ला लड़ती हुई नजर आईं। दूसरी तरफ कनिका मान भी फ्रंट फुट पर खेल रही हैं और एक्ट्रेस की लड़ाई अरिश्फा खान से हुई। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: Mahhi-Yung के बीच शुरू हुई खुल्लम-खुल्ला लड़ाई, अरिश्फा ने काजी से मोल ली दुश्मनी

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

माही विज और उदिति सिंह में हुई लड़ाई

    बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें माही विज और उदिति सिंह भिड़ते हुए दिखे। प्रोमो में देखा जा सकता है कि उदिति गार्डन एरिया में माही विज से कुकिंग ड्यूटी की बात करने आती हैं और वह माही से पूछती हैं, 'आप डिनर की चॉपिंग करने में कंफर्टेबल हो?' इस पर माही बोलती हैं, 'मुझे चॉपिंग करना ही नहीं आती।' इस पर उदिति भी बोल देती हैं कि आप जानबूझकर कोई काम नहीं करना चाहती। उदिति की इस बात पर माही भड़क जाती हैं और कहती हैं, 'इसमें पर्पसली कहां से आ गया।' इसके बाद दोनों के बीच बहसबाजी हो जाती है। इस दौरान माही उदिति के लिए 'अरे भाई तू जा यार', 'चल चल चल', 'बक' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करती हैं। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम Mohsin Khan ने की सीक्रेट वेडिंग, दुल्हन तमन्ना संग वायरल हुईं शादी की फोटोज

    कनिका मान और अरिश्फा खान में पंगा

      दूसरी तरफ शो में कनिका मान का पहला झगड़ा होने वाला है। कनिका अब तक शो में शांत थीं लेकिन सलमान खान से मिली सलाह के बाद वह भी खुलकर खेलती हुई नजर आएंगी। प्रोमो में देखा जा सकता है कि सुबह सुबह कनिका की लड़ाई अरिश्फा से हो जाती हैं। किचन में रख कप पर अरिश्फा कमेंट करती हैं और इसके बाद अरिश्फा और कनिका भिड़ जाती हैं। इस मौके पर अरिश्फा का गुस्सा इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि वह सामने रखी सब्जी से थोड़ी उठाकर गुल्लू पर फेंक देती हैं और तेज तेज बोलती हैं, 'बदतमीजी मत करना मुझसे।' इस प्रोमो से साफ है कि शो में आने वाले एपिसोड में काफी सारे ड्रामे होने वाले हैं।

      End of Feed