Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में लव गिल और Qazi Touqeer ने की तोड़फोड़, फूटा Kanika Mann का गुस्सा

Bigg Boss 20 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में इस हफ्ते कैप्टेंसी टास्क में काफी ड्रामा होने वाला है। टास्क से जुड़ा प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें तोड़फोड़ और कनिका मान का गुस्सा देखने के लिए मिला।

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में एक के बाद एक धमाके हो रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट्स भी अपने लड़ाई-झगड़े और दोस्ती के बीच गेम को आगे बढ़ा रहे हैं। शो में ग्रुप भी बने और अब उनमें दरार भी दिखाई दे रही है। शो में इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क हो चुका है, जिसमें आसिफ खान, अरिश्फा खान और गुल्लू को छोड़कर 11 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं और अब बारी कैप्टेंसी टास्क की आने वाली है। गुल्लू बीते दो हफ्ते से शो में कैप्टन हैं। अब बिग बॉस की तरफ से इस हफ्ते का कैप्टेंसी टास्क दिया जाएगा, जिसमें शो में खूब सारे ड्रामे होंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: इन 11 कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, Amrapali ने निरहुआ संग डेटिंग पर की बात

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    कैप्टेंसी टास्क में हुई तोड़फोड़

    बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें कैप्टेंसी टास्क की झलक दिखाई गई है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि सभी कंटेस्टेंट्स गार्डन एरिया में खडे़ होते हैं और पूरे गार्डन में राशन के पैकेट फैले हुए हैं। बिग बॉस इसके बारे में बताते हुए कहते हैं, 'आज इस कार्य में राशन आइटम के साथ एक बहुत जरूरी और अहम चीज मौजूद है और वो है कैप्टेंसी की दावेदारी।' इसके बाद टास्क शुरू होता है। रीति और लव गिल एक टीम में होते हैं। दूसरी तरफ कनिका मान और मैरी कॉम हैं। कनिका-मैरी और रीति लव के पास एक-एक बैक होता है और वे इसमें राशन इकट्ठा करके डालते हैं। बाकी कंटेस्टेंट्स उस राशन को निकालने में लगे रहते हैं। इस दौरान काजी कनिका का बास्केट खाली करते हैं, जिस वजह से कनिका भड़क जाती हैं। इसी तरह जब टास्क आगे बढ़ता है, तो लव अग्रेसिव हो जाती है, जिस वजह से उदिति और माही का बास्केट टूट जाता है। लव को भी थोड़ी लग जाती है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Amrapali Dubey की गैंग में पड़ी फूट, Yung और Aasif के बीच हुई बहस; फूटा भोजपुरी क्वीन का गुस्सा

      कनिका मान हुईं ट्रोल

      बता दें कि बिग बॉस 20 का ये प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। शो के फैंस कंटेस्टेंट्स के गेम पर अपनी राय रख रहे हैं। कई लोग कनिका मान को ट्रोल कर रहे हैं और काजी का सपोर्ट कर रहे हैं। काजी के फैंस का मानना है कि काजी सिर्फ अपना गेम खेल रहे हैं और ये चीज कनिका को बुरी लग रही हैं। हालांकि, अब देखना होगा कि इस बार घर का कौन कैप्टन बनता है?

      End of Feed