Bigg Boss 20: तलाकशुदा निकले गुल्लू, Kanika Mann का गेम के लिए किया इस्तेमाल? बोले- '5 महीने भी नहीं टिकी'

Kushal Tanwar On Wedding And Divorce: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में कुशल तंवर उर्फ गुल्लू ने अपनी वायरल वेडिंग फोटो पर बात की और खुलासा कि उनकी शादी कब हुई थी।

Kushal Tanwar On Wedding And Divorce: रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आने वाले कई सेलेब्स ने अपनी जिंदगी के बड़े बड़े सीक्रेट खोले हैं और अब इस लिस्ट में कुशल तंवर (Kushal Tanwar) उर्फ गुल्लू भी जुड़ गए हैं। बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में गुल्लू अच्छा गेम खेल रहे हैं, लेकिन अब वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा सबसे बड़ा राज खोलते हुए नजर आए। शो में गुल्लू ने खुलासा किया कि वह तलाकशुदा हैं और उनकी शादी एक साल भी नहीं चली थी। इस बारे में गुल्लू ने काजी तौकीर से बातचीत की और तलाक का कारण भी बताया। जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: गुल्लू की चाल से आम्रपाली-लव की दोस्ती में दरार, बिग बॉस ने छीनी 2 सदस्य की लाइफलाइन

bigg boss 20 contestant kushal tanwar

bigg boss 20 contestant kushal tanwar (photo credit- instagram)

    कुशल तंवर ने खोला शादी और तलाक का राज

    बीते एपिसोड में काजी तौकीर से गुल्लू अपने रियलिटी शो के सफर और जिंदगी में झेली हुई चीजों के बारे में बात करते हैं। इस मौके पर वह खुलासा करते हैं कि उन्होंने जो जो झेला है, वह यहां पर किसी ने नहीं झेला। गुल्लू बताते हैं कि उनका डिवॉर्स हो चुका है। काजी तौकीर इस बात पर विश्वास नहीं करते और फिर गुल्लू अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दिनों के बारे में बताते हैं और तलाक की वजह भी बताते हैं। गुल्लू ने बताया कि परिवार के प्रेशर में आकर उन्होंने शादी की और उनका ये रिश्ता 4-5 महीने ही चल पाया। जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: एमसी स्टेन को कॉपी कर रहे हैं Yung DSA! सलमान खान से भी बोला झूठ; पुराने वीडियोज ने खोली पोल

      गुल्लू ने परिवार के खिलाफ जाकर पत्नी से लिया था तलाक

      काजी के सामने गुल्लू ने कहा, 'मेरा 2024 में तलाक हो चुका है और ये मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा डिप्रेसिंग टाइम था। मेरी शादी 4-5 महीने ही टिकी थी और तब सबको लगता था कि मैं ही गलत हूं। मैंने कोशिश की थी लेकिन मुझे समझ आ गया था कि कोशिशें बेकार हैं। हमारे यहां शादियां भी चलती कर दी जाती है। लड़का कुछ नहीं कर रहा तो शादी करो दो। परिवार की वजह से मुझे भी शादी करनी पड़ी। तब मुझे लगा कि इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता है। मुझे उम्मीद थी कि आगे चलकर मुझे जिंदगी से अच्छा होगा।

      रोडीज में जाने से पहले शादीशुदा थे गुल्लू

      इसके आगे गुल्लू ने कहा, 'मैं रोडीज की टीम के साथ गोवा में था और तब सब सही था। अचानक ही किसी ने मेरी तस्वीर लीक कर दी। मैं शो में था और तब मुझे लगा कि मेरा करियर खत्म। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था और हमारे बीच एक झगड़ा हुआ था, जिस वजह से मुझे तलाक चाहिए था। वो तलाक नहीं चाहती थी। मेरा परिवार भी मेरे खिलाफ हो गया था।' इस मौके पर वह ये भी बताते हैं कि उनके तलाक की वजह से उन्होंने काफी कुछ झेला है और वह इसी तरह अकेले रहनेा सीख पाए हैं। बता दें कि गुल्लू ने अपनी शादी की तस्वीर को फेक बताया था।

      End of Feed