Bigg Boss 20 Karan Wahi Brutally Trolls: सलमान खान के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों का दिल-जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं, जिसने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। 'बिग बॉस 20' में वीकेंड का वार हर हफ्ते अपने साथ नया धमाल और ट्विस्ट लेकर आता है। बीते दिन वीकेंड का वार पर कई कंटेस्टेंट्स के दोस्तों ने शो में मौजूद दूसरे सदस्यों से सवाल किये। टीवी के पॉपुलर एक्टर करण वाही ने भी 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर से सवाल किया, जिसका उन्हें जवाब भी मिला। लेकिन अब लोगों ने करण वाही को आड़े हाथों लिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: मनीष गोयल को नहीं मिले सबसे कम वोट, फिर भी हुए बेघर; जानें वजह
'बिग बॉस 20' में करण वाही ने काजी तौकीर से कहा, "पिछले कुछ हफ्तों से हमें ऐसा लग रहा है कि आप कुछ कैरेक्टर प्ले करते हो तो वो कभी-कभी ऐसा लगता है कि आप एक पर्सनालिटी शो में हैं। ऐसा लगता है कि आप ऑडिशन दे रहे हैं। आप चीजें बार-बार दोहरा रहे हैं। स्टैंड की बात करूं तो मुझे लगा कि आप कुछ-कुछ चीजें चुनकर उनपर स्टैंड लेते हैं, जहां आपको मन करता है आप बोलते हैं वरना मजाक में खत्म कर देते हैं। लेकिन मेरा सवाल है कि असल में आप को हम कब देख पाएंगे?" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'स्टैंड' पर काजी तौकीर ने किया कनिका मान का जीना मुहाल, लोग बोले- पंगा भारी पड़ा...
करण वाही के सवाल पर काजी तौकीर ने जवाब दिया कि वह गंभीर मामलों में इसलिए मजाक करते हैं, ताकि मामला ज्यादा आगे न बढ़े और रही स्टैंड लेने की बात तो मुझे जहां लगता है कि स्टैंड लेना चाहिए, जो मामला गंभीर होता है, वहां बोलता हूं। वहीं उदिति सिंह ने भी काजी तौकीर का साथ दिया और कहा कि काजी जिस मौके पर नहीं होते, वो वहां बोलना पसंद नहीं करते।
दर्शकों ने खोली करण वाही की पोल
'बिग बॉस 20' में करण वाही के सवाल देख लोगों ने दावा किया कि उन्होंने ये स्क्रिप्टेड सवाल किये हैं। दरअसल, दर्शकों ने करण वाही का पुराना वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि वह 'बिग बॉस 20' नहीं देखते हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने करण वाही को लताड़ भी लगाई। एक यूजर ने लिखा, "करण वाही कुछ तो अपने शब्दों का इस्तेमाल कर लेते। पूछने के लिए कुछ मिला नहीं तो जो कनिका बोलती है, वही सब बोल दिया। भाई बहुत ही बेवकूफ दिख रहे थे, क्या अजीब सवाल था यार।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "मुझे ऐसा क्यों लग रहा है कि ये सवाल आपका था ही नहीं। क्या ये सवाल आपको मेकर्स ने दिये थे? आपने कहा कि काजी किरदार दोहरा रहे हैं, कौन सा दोहराया? कभी वो कजीना बन जाता है, कभी डॉक्टर तो कभी कुछ और।"
करण वाही ने ट्रोलिंग के बीच दिया जवाब
बता दें कि करण वाही ने ट्रोलिंग के बीच इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की, जिसमें उन्होंने काजी तौकीर के फैंस के लिए लिखा, "काजी फैंडम के लिए, अगर सवाल पूछना आपको हिला दे रहा है। तो ये देखकर दुख हुआ, जिस तरह से आप चीजों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मुझे गाली देकर, मेरी टाइमलाइन स्पैम करके आप अपनी पर्सनालिटी दिखा रहे हैं। समझदार हो जाओ, ये शो है।"
