Bigg Boss 20: पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी (Isha Rikhi) इन दिनों सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में नजर आ रही हैं। इस शो में एंट्री लेने से पहले ही ईशा रिखी अपनी पर्सनल को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह के साथ ईशा रिखी की शादी हुई थी लेकिन यह 5 महीनों के अंदर ही टूट गई। दोनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से तलाक लेकर अलग होने का निर्णय ले लिया। हालांकि ईशा ने अब तक अपनी शादी टूटने की असली वजह को लेकर खुलकर बात नहीं की है। मगर 'बिग बॉस 20' के एपिसोड में ईशा को चीट करने के बारे में बात करते हुए देखा गया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Haiwaan' X Reviews: अक्षय-सैफ की एक्टिंग ने किया इम्प्रेस, फैन्स बोले- 'शानदार फिल्म...')
चीटिंग को लेकर ईशा रिखी ने की बात
ईशा ने की चीटिंग पर बात
'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट एपिसोड में ईशा रिखी घर के कंटेस्टेंट्स अमन गांधी और कुशल तंवर उर्फ गुल्लू के साथ बातचीत करती नजर आईं। इस दौरान बात चीटिंग और बेवफाई तक पहुंच गई। ईशा ने कहा कि वह किसी खास व्यक्ति की बात नहीं कर रही हैं बल्कि नार्मल सवाल कर रही हैं। ईशा ने पूछा कि जो लड़के अपने पार्टनर को धोखा देते हैं, क्या उनके लिए भी ब्रेकअप के बाद 'मूवी ऑन' करना उतना ही आसान होता है? उनके इस सवाल के बाद घर में चीटिंग को लेकर चर्चा शुरू हो गई। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Meena Kumari Biopic: तृप्ति-सैफ की नहीं हुई है कास्टिंग, Siddharth P Malhotra ने बताया पूरा सच)
'प्लेबॉय' लड़कों को होता है चीट करने का पछतावा?
अमन और गुल्लू ने ईशा की बात पर रिएक्शन देते हुए कहा कि चीट करने वाला इंसान भी ब्रेकअप के बाद पछता सकता है। कभी ना कभी तो इस बात का एहसास होता है। इसके बाद ईशा ने सवाल किया कि क्या 'प्लेबॉय' किस्म के लड़कों को भी अपने पार्टनर के साथ बेवफाई करने के बाद कभी गिल्ट महसूस होता है? हालांकि ईशा ने साफ किया कि वह किसी खास शख्स या अपने पुराने रिश्ते को लेकर बात नहीं कर रही हैं। इसके बावजूद उनके बयान को सोशल मीडिया पर बादशाह के साथ उनके रिश्ते से जोड़कर देखा जा रहा है।
ईशा ने बताया- उन्हें मिली थी 'Red Flag' वाली लाइफ
एपिसोड में ईशा ने red flags को लेकर भी बात की। जब उदिति सिंह ने गुल्लू को 'red flag' कहा तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। इसी दौरान ईशा ने भी कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी अच्छा 'red flag' देखा है। हालांकि इस बार भी ईशा ने किसी ने नाम नहीं लिया।
