Bigg Boss 20 Highlights: उदिति ने माही विज को दिया भद्दा टैग, गुल्लू की हरकतों से रो पड़ीं अरिश्फा

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में नया ड्रामा होने वाला है। कनिका मान और अरिश्फा की लड़ाई में गुल्लू कुछ ऐसा कर देंगे, जिससे अरिश्फा रो देंगी।

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में दो ग्रुप बने थे और कनिका मान-गुल्लू इन दोनों ग्रुप से अलग थे। वीकेंड का वार के बाद से ही ये दोनों ग्रुप टूट गए हैं। माही विज (Mahhi Vij) और काजी तौकीर से अरिश्फा खान, उदिति सिंह और अमन गांधी अलग हो गए हैं और अब इस टूटे हुए ग्रुप में लड़ाई-झगड़ा भी शुरू होने वाला है। माही और उदिति के बीच भयंकर लड़ाई होगी। इतना ही नहीं, कनिका मान और अरिश्फा खान के बीच सुबह सुबह ड्रामा होगा, जिसमें गुल्लू मजे लेंगे। आइए आपको बताते हैं कि लेटेस्ट एपिसोड में क्या क्या हुआ? (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Salman Khan की मेहमाननवाजी के कायल हुए BJYM नेता पीएम साई प्रसाद, जमकर की तारीफ

Bigg boss 20

Bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    माही विज और उदिति सिंह में खत्म हुई दोस्ती

    बिग बॉस 20 के एपिसोड की शुरुआत माही विज और उदिति की बहस से होती है। उदिति माही से चॉपिंग की ड्यूटी के बारे में पूछती हैं, जिस पर माही मना कर देती है। दोनों की इस वजह से बहस हो जाती है। इसके बाद माही अरिश्फा को पूरा मामला बताती हैं और उदिति अपना ग्रुप चेंज करने जैसा मजाक करती हैं। अगले दिन सभी मजाक मस्ती के साथ उठते हैं, लेकिन तैयार होते हुए माही को यंग की बातें याद आती हैं और वह रोने लगती हैं। यंग ने उन्हें कहा था कि उन्हें डेंगू हो जाए। वो कहती हैं कि 'मेरे बच्चे का क्या होगा।' (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: मंडे को भी छाया Ajay Devgn का जादू, 200 करोड़ के है बेहद करीब

      अरिश्फा और कनिका की हुई बहस

      दूसरी तरफ सुबह सुबह कनिका किचन एरिया के पास होती हैं और अरिश्फा उन्हें चाय के कप के लिए टोक देती हैं। इस वजह से दोनों की बहस हो जाती है। इस बहस में गुल्लू आते हैं और अरिश्फा से लड़ने की बजाय उसे पोक करते हैं, जिस वजह से अरिश्फा भड़क जाती हैं और गुल्लू से बहस करते हुए रो देती हैं। उदिति अरिश्फा को सपोर्ट नहीं करतीं। इसके बाद माही अरिश्फा को बताती हैं कि उसने उसे नॉमिनेशन से बचाकर गलती की। वहीं, खाली टाइम में माही विज लगातार काजी से अमन, अरिश्फा और उदिति की भर-भरकर बुराई करती हैं।

      नॉमिनेशन टास्क होता है शुरू

      इस पूरे ड्रामे के बाद माही उदिति से शिकायत करती हैं कि उसे दो टाइम के बर्तन धोने पड़ रहे हैं। इसी बीच नॉमिनेशन टास्क के लिए म्यूजिक बज जाता है और सभी एक्टिविटी एरिया में पहुंच जाते हैं।

      End of Feed