Bigg Boss 20 Highlights: सलमान खान ने आम्रपाली को दिया रियलिटी चैक, नकुल धुल ने आते ही स्काउट OP को दी चेतावनी

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में अब सभी कंटेस्टेंट्स फ्रंट फुट पर आकर गेम खेल रहे हैं और इस बीच शो में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो गई, जिससे माहौल पूरा बदल गया।

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है। पहले मनीष गोयल ने शो में एंट्री की। मनीष ने शो में आते ही माही विज और काजी तौकीर के साथ ढेर सारी बाते हैं और रविवार के एपिसोड में दूसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट यानी नकुल धुल ने अपनी एंट्री से पूरा माहौल ही बदल दिया, लेकिन इससे पहले सलमान खान (Salman Khan) का गुस्सा स्काउट ओपी और यंग डीएस पर फूटा। सलमान ने काजी तौकीर और माही विज की जमकर तारीफ की। आइए आपको बताते हैं कि रविवार के एपिसोड में क्या क्या हुआ। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'जेल में भी प्यार से खाना देते हैं'- स्काउट पर बरसे सलमान खान, रो पड़े काजी तौकीर

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    लॉलीपॉप मुद्दे पर सलमान खान ने लगाई फटकार

    सलमान खान ने रविवार के एपिसोड की शुरुआत काजी तौकीर के लॉलीपॉप मुद्दे से की। इस मामले पर सलमान ने यंग और स्काउट को फटकार लगाई। सलमान ने इस मामले को खींचने पर सवाल उठाया और पूछा कि जब लास्ट वीकेंड पर मामला खत्म हो गया था तो अब उठा कैसे? सलमान के इस सवाल पर यंग और स्काउट ने अपना जवाब रखा। इस मामले पर काजी को भी सलमान खान डांटते दिखे। इसके बाद सलमान ने स्काउट को इस बात के लिए भी डांटा कि उन्होंने काजी को खाना बहुत गलत तरीके से दिया था। इस मौके पर काजी और माही ने सब पर आरोप लगाया कि सब लोग उन्हें बहुत गलत तरीके से खाना देते हैं। काजी और माही फूट-फूटकर रोते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Mr Faisu ने मदीना शरीफ में किया निकाह, दुल्हन संग शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

      आम्रपाली दुबे को सलमान खान ने दिया रियलिटी चैक

      इसके बाद सलमान खान आम्रपाली दुबे को समझाते हैं कि कैसे वह इस घर में किसी के लिए जरूरी नहीं है। उन्हें आसिफ खान ने कैप्टेंसी टास्क में मौका ही नहीं दिया। इसके अलावा नॉमिनेशन में भी वह किसी के निशाने पर नहीं रहती हैं। सलमान आम्रपाली को रियलिटी चैक दे देते हैं और इसी मौके पर वह लव से उनके भाई संग रिलेशन के बारे में पूछते हैं। हालांकि, इस मौके पर लव और स्काउट समझ जाते हैं कि वह उन दोनों के लिए बोला जा रहा है। इसके बाद सलमान बताते हैं कि मैरी कॉम सेफ हैं और अमन गांधी को सबसे कम वोट मिले हैं और अमन की एक लाइफ चली गई है।

      शो में हुई नकुल धुल की एंट्री

      शो में आखिर में नकुल धुल की एंट्री होती है। सलमान खान स्टेज पर नकुल से मिलते हैं और यहां पर नकुल कहते हैं कि वह जैसे हैं वैसे ही अंदर रहेंगे। उनमें कोई बदलाव नहीं आने वाला है और फिर नकुल अपने कोल्ड एक्सप्रेशन के साथ घर में आते हैं। घर में सब उनसे मिलते हैं और स्काउट यंग को नकुल के बारे में बताते हैं। ढेर रात नकुल स्काउट को नसीहत देते हैं कि वह लव गिल से दूर रहे। दूसरी तरफ आम्रपाली, लव और स्काउट बैठकर नकुल के बारे में बात करते हैं।

      End of Feed