Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में कंटेस्टेंट्स के ड्रामे खत्म नहीं हो रहे हैं। इस शो में रिश्ते अब रोज बदल रहे हैं। दो ग्रुप बने थे और वो वीकेंड का वार के बाद से पूरी तरह टूट गए हैं, लेकिन कंटेस्टेंट्स के बीच का बॉन्ड भी अब खराब हो रहा है, जिसकी झलक नॉमिनेशन टास्क में दिखी। मंगलवार के एपिसोड में बिग बॉस में नॉमिनेशन टास्क का ऐलान हुआ, लेकिन टास्क बुधवार के एपिसोड में खेला गया। इस मौके पर हर कंटेस्टेंट्स ने अपनी भड़ास निकाली। टास्क की शुरुआत में मैरी कॉम को रिंग में उतारा गया, जिन्हें उन कंटेस्टेंस्ट के पोस्टर पर पंच करने की जिम्मेदारी दी गई, जो नॉमिनेट हो रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: स्काउट ओपी को लव गिल संग देख भावुक हुईं गर्लफ्रेंड काशवी! धड़ल्ले से वायरल हुआ वीडियो
bigg boss 20 (photo credit- Twitter)
