Bigg Boss 20 Highlights: रीति ने काजी से मांगी माफी, यंग और लव में आई दरार; कैप्टेंसी टास्क में मचा बवाल

Bigg Boss 20 Highlights 29 September, 2026: 'बिग बॉस 20' का बीते दिन का एपिसोड धमाकेदार रहा। शो में कंटेस्टेंट्स की दोस्ती में दरार आई तो वहीं कैप्टेंसी टास्क में भी जमकर बवाल मचा।

Bigg Boss 20 Highlights 29 September, 2026: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन धमाल पर धमाल हो रहा है। कभी कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा देखने को मिलता है तो वहीं कभी दुश्मन भी आपस में दोस्त बन जाते हैं। ऐसा ही हाल 'बिग बॉस 20' के 29 सितंबर के एपिसोड में भी नजर आया, जहां कुछ दोस्तों में दरार आ गई तो वहीं दो दुश्मनों में सुलह हो गई। इतना ही नहीं, 'बिग बॉस 20' में टास्क के बीच भी जमकर बवाल मचा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 से निकलते ही Isha Rikhi ने जनता से मांगी माफी, पोस्ट शेयर कर बोलीं- मुझे एहसास हुआ कि...

Bigg Boss 20: घर में मचा बवाल (फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार)

    लव गिल और यंग डीएसए में हुआ झगड़ा

    'बिग बॉस 20' में मॉर्निंग सॉन्ग पर डांस करते हुए लव गिल गुल्लू के बेड पर चली जाती हैं और उन्हें डांस करने के लिए उठाती हैं। ये बात स्काउट ओपी और यंग डीएसए को पसंद नहीं आती। उनके साथ-साथ आसिफ खान भी लव गिल को ताने देते हैं कि ये कब हमारी लाइफ लेकर उन्हें दे दे, पता नहीं। वहीं यंग डीएसए अपनी भाषा में लव गिल से पूछते हैं कि तुझे गुल्लू के आंग पर चढ़कर नाचना अच्छा लगता है? लव को उनकी ये भाषा अच्छी नहीं लगती और वह कहती हैं कि तुम्हारे यहां का पता नहीं, लेकिन हमारे यहां इसका मतलब सही नहीं है। पहले तो दोनों में जमकर बहस हुई, लेकिन बाद में यंग डीएसए ने माफी मांग ली। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान का WKW देख शिल्पा शिंदे ने दिया रिएक्शन, बोलीं- एनाबेला की वाट लगा देते अगर...

    End of Feed