Bigg Boss 20: माही विज के सपोर्ट में उतरीं Gauahar Khan, अरिश्फा की मां का कैसेट तोड़ने वाले कदम पर बोलीं...

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में माही विज ने गेम खेलते हुए अरिश्फा खान की मां का कैसेट तोड़ दिया था, जिस पर अब गौहर खान का रिएक्शन सामने आया है।

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में माही विज (Mahhi Vij) ने साबित कर दिया है कि वह अब गेम मोड में आ गई हैं और अब वह शो में रिश्तों में नहीं फंसने वालीं। शो में फैमिली वीक चल रहा है। तमाम कंटेस्टेंट्स को एक प्रक्रिया के तहत परिवार का संदेश मिल रहा है, जिसे सुनकर हर कोई इमोशनल हो रहा है। इस टास्क में माही विज के हाथ अरिश्फा खान की मां का संदेश लगता है, जिसे माही तोड़ देती हैं। इस वजह से माही सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं और अब माही विज के सपोर्ट में गौहर खान (Gauahar Khan) आई हैं। गौहर ने माही के फैसले को साहसिक का टैग दिया है। (TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Voting Trend: स्काउट OP को पछाड़ ये धाकड़ कंटेस्टेंट बना नंबर 1, माही-उदिति में कौन होगा बाहर?

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

माही के सपोर्ट में आई गौहर खान

बिग बॉस 20 में माही विज ने अरिश्फा के लिए मां का आया हुआ कैसेट तोड़ते हुए साफ कहा था कि वह गेम खेलने आई हैं और उसके लिए गेम में दोनों लाइफलाइन बहुत जरूरी है। वह किसी भी तरह का रिस्क इस गेम में नहीं लेंगी। माही के इस फैसले को गलत बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने माही को ट्रोल करते हुए कहा है कि वह बहुत ही सेल्फिश हैं। हालांकि, माही को इस फैसले पर ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही हैं, लेकिन गौहर खान ने माही का सपोर्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। गौहर खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें गौहर ने बताया कि वह इस वक्त माही की स्थिति को अच्छे से समझ रही हैं। गौहर ने अपने वीडियो में सलमान खान और रोहित शेट्टी को भी एकदम सही बताया। (TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: दिवाली पर होगा मिड वीक एविक्शन, Arishfa Khan काटेंगी इस कंटेस्टेंट का शो से पत्ता?

    गौहर खान ने माही के कदम को बताया साहसिक

    गौहर खान ने बताया कि वह माही की फीलिंग को समझ रही हैं। माही इस वक्त समझ नहीं पा रही हैं कि क्या सही है और क्या गलत है। सलमान खान और रोहित शेट्टी ने माही को जो भी बताया है वो एकदम सही है। अगर आप बहुत समय तक किसी की पीठ पीछे बात करते हैं वो गॉसिप ही कहलाएगी। आपके बारे में एक गलत छवि बाहर जा सकती हैं और मैं इस बात से भी पूरी तरह सहमत हूं। अभी माही ने अरिश्फा को उसका टैप नहीं दिया। मुझे लगता है कि माही की ये साहसिक कदम था। अब इतनी अनश्योरिटी के बावजूद भी उसे टैप नहीं देने का फैसला लिया। उसके लिए उसकी जिंदगी घर में जरूरी थी। गौहर खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    End of Feed