Bigg Boss 20: Amrapali Dubey शो से कैसे रख रही हैं बीमार पिता का ध्यान? मेकर्स संग बड़ी डील का हुआ खुलासा

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट आम्रपाली दुबे के पिता काफी बीमार हैं। इस वजह से आम्रपाली ने पिता के लिए मेकर्स संग एक डील की है, जिसका खुलासा हो गया है।

Amrapali Dubey Get Father Health Update: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) कमाल कर रही हैं। शो में आम्रपाली सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। वह गेम में अपना 100 प्रतिशत दे रही हैं। सलमान खान भी आम्रपाली के अंदाज की तारीफ कर चुके हैं, लेकिन गेम में रहकर भी आम्रपाली अपने परिवार का पूरा ध्यान रख रही हैं। आम्रपाली के पिता बीमार हैं और एक्ट्रेस बिग बॉस के घर से अपने पिता का ध्यान रख रही हैं और इसके लिए आम्रपाली ने शो में एंट्री लेने से पहले ही मेकर्स संग डील कर ली थी, जिसका खुलासा अब हुआ है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव गिल के लिए Scout OP की फीलिंग पर GF काशवी ने तोड़ी चुप्पी, बोली- 'कुछ क्लिप की वजह से...'

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    हर हफ्ते पिता का हेल्थ अपडेट लेती हैं आम्रपाली दुबे

    आम्रपाली दुबे के पिता काफी समय से बीमार हैं। उनकी किडनी फेल होने की वजह से फिलहाल उनकी रेगुलर डायलिसिस हो रही है और इस वजह से एक्ट्रेस को अपने पिता की हेल्थ की हमेशा चिंता रहती हैं, लेकिन इसी बीच आम्रपाली को इस साल बिग बॉस का ऑफर मिला। एक्ट्रेस ने भी पिता की हेल्थ को ध्यान में रखते हुए मेकर्स संग एक डील की और फिर शो में एंट्री ली। आम्रपाली दुबे ने मेकर्स के सामने शर्त रखी कि वह शो में तब ही एंट्री लेंगी जब उन्हें हर हफ्ते अपने पिता का हेल्थ अपडेट मिलता रहेगा। आम्रपाली ने शो शुरू होने से पहले बातचीत के दौर में ही मेकर्स के सामने ये बात रख दी थी और मेकर्स ने उनकी ये शर्त भी मानी। एक्ट्रेस को समय समय पर अपने पिता का हेल्थ अपडेट मिलता रहता है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर की आंखों में आंसू देख इन कंटेस्टेंट्स पर भड़कीं Gauahar Khan, बोलीं 'अल्लाह ऐसे दोस्त किसी को ना...'

      कौन रख रहा है आम्रपाली के माता-पिता का ध्यान

      आम्रपाली के परिवार में माता-पिता के अलावा बहन आंचल भी हैं और इस वक्त वह आम्रपाली का सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम बनी हुई है। घर में उनकी गैर-मौजूदगी में माता-पिता का पूरा ध्यान आंचल रख रही हैं। आंचल सिनेमा की दुनिया से दूर रहती हैं, लेकिन वह आम्रपाली का उनके काम में पूरा सपोर्ट करती हैं। वह एक-दो बार ही कैमरे के सामने भी नहीं आई है। वह आम्रपाली के साथ भोजपुरी बवाल में कुछ देर के लिए दिखी थीं।

      End of Feed