Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का ऐलान मेकर्स कर चुके हैं। सलमान खान जल्द ही इस शो की शूटिंग शुरू करेंगे, लेकिन फैंस को कंटेस्टेंट्स लिस्ट का इंतजार है। अब तक बिग बॉस हाउस और लोगो की झलक फैंस देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर उन स्टार्स के नाम भी आने शुरू हो गए हैं, जो बिग बॉस 20 में धमाका कर सकते हैं और इस लिस्ट में एक और कलाकार का नाम जुड़ गया है। दावा किया जा रहा है कि टीवी एक्टर अमन गांधी (Aman Gandhi) बिग बॉस 20 में धमाका कर सकते हैं और मेकर्स संग उनकी बातचीत भी चल रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में होगा धमाकेदार ट्विस्ट, 2 टीम में बंटेंगे 16 कंटेस्टेंट्स)
aman gandhi in bigg boss 20 (photo credit- instagram)
बिग बॉस 20 में धमाका करेंगे अमन गांधी
एक्टर अमन गांधी काफी समय से सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में नजर आ रहे थे। इस शो में वह ऋतिक विरानी का रोल निभा रहे थे, लेकिन अचानक ही अमन गांधी ने इस शो को छोड़ने का फैसला ले लिया। अमन शो से दूरी बना चुके हैं। हर कोई अमन के शो को छोड़ने की वजह पूछ रहा था और इसी बीच नया अपडेट आ गया है। दावा है कि अमन गांधी ने ये सीरियल बिग बॉस 20 के लिए छोड़ा है। अमन बिग बॉस में एंट्री ले सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के मेकर्स संग उनकी बातचीत चल रही है और अगर सब कुछ ठीक रहता है तो वह शो के कंफर्म कंटेस्टेंट बन जाएंगे। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब किसी टीवी एक्टर ने बिग बॉस के लिए बड़ा शो छोड़ा है। इससे पहले हिना खान, करण पटेल समेत कई एक्टर ने बिग बॉस के लिए टीवी शोज के लात मारी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: शगुन शर्मा का फूटा गुस्सा, गौरव खन्ना की दिखाई हकीकत; मेकर्स को भी लिया आड़े हाथ?)bigg boss 20 (photo credit- instagram)
