Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में निशाने पर आए Aasif Khan-रीति तिवारी, Mahhi Vij की पूरी टीम ने ऐसे लिया बदला

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें माही विज की पूरी टीम कैप्टेंसी टास्क में हारने का गुस्सा निकालती हुई नजर आ रही है।

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में कैप्टेंसी टास्क ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। इस टास्क ने पूरे घर को दो टीम में बांटा गया, जिसमें एक तरफ काजी तौकीर दिखाई दिए और दूसरी तरफ यंग डीएसआई की टीम थी। इस टास्क के पहले पार्ट में रीति तिवारी की वजह से काफी ड्रामा होगा। रीति तिवारी शो में काजी तौकीर और अदिति सिंह को भद्दी भद्दी गालियां देती हुई दिखाई देंगी और अब टास्क के अगले पार्ट का अपडेट भी आ गया है। रैप वाले राउंड के बाद माही विज और उनके दोस्त आसिफ खान (Aasif Khan) और रीति तिवारी को निशाना बनाएंगे। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: मनोज तिवारी ने Qazi Touqeer से मांगी माफी, बेटी Rhiti की हरकत से हुए नाराज? जानें पोस्ट की सच्चाई

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    आसिफ खान बनेंगे निशाना

    बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी टास्क के पहले राउंड में काजी तौकीर की टीम हार जाती है और यंग डीएसए की टीम जीत जाती है। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स रूम नंबर 20 में दिखाई दे रहे हैं और बिग बॉस हारी हुई टीम को मौका देंगे कि वे बताएंगे कि जीते हुए दावेदारों में से कौन कैप्टन बनने के लायक नहीं है। इस टास्क में माही विज की टीम आसिफ को टारगेट करती हैं। आसिफ के खिलाफ माही विज, अमन गांधी, अरिश्फा खान और उदिति वोट करते हैं। इसके अलावा, उदिति रीति तिवारी के खिलाफ भी वोट करती हैं और उन्हें कैप्टेंसी के रेस से बाहर कर देती हैं। टास्क के दौरान माही विज आसिफ को देखकर कहती हैं, 'असली मर्द बिल्कुल ऐसे नहीं होते।' इस प्रोमो से साफ है कि आसिफ को दूसरी टीम के कंटेस्टेंट्स कैप्टन बनने नहीं देंगे। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "मैं डरता नहीं हूं...", Disha Salian Death Case पर Sooraj Pancholi ने दिया बेबाक बयान

      मैरी कॉम बनीं कैप्टन

      मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैप्टेंसी टास्क में आगे रीति तिवारी, लव गिल और मैरी कॉम आगे जाने वाले हैं। टास्क के दौरान यंग अपनी तरफ से इन तीन कंटेस्टेंट्स को आगे भेजने वाले हैं, जिनके बीच आखिरी राउंड होगा। दावा है कि आखिरी राउंड में मैरी कॉम जीतने वाली हैं और वह इस हफ्ते घर की कैप्टन होंगी। गुल्लू यानी कुशल तंवर के बाद कैप्टेंसी की गद्दी पर मैरी कॉम बैठी हुई नजर आएंगी।

      End of Feed