Bigg Boss 20: 'जुबान से खून निकाल दूंगा'- 'बुली गैंग' ने दी काजी तौकीर को पीटने की धमकी, अब हो रही है थू-थू

Bigg Boss 20 Bully Gang Slam By Viewers: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आसिफ खान और स्काउट ओपी पीठ पीछे काजी तौकीर को पीटने की धमकी देते दिखे।

Bigg Boss 20 Bully Gang Slam By Viewers: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स की गेम के साथ-साथ उनकी तकरार भी खूब चर्चा में बनी हुई है। 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर ने खूब वाहवाही बटोरी, लेकिन घर के ही कई कंटेस्टेंट्स उनके खिलाफ नजर आए। इतना ही नहीं, आसिफ खान और स्काउट ओपी सहित बहुत से कंटेस्टेंट्स ने पीठ पीछे काजी तौकीर को पीटने की भी धमकी दी। इससे जुड़ा उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों ने अब उन्हें लताड़ना शुरू कर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: एक्स GF शगुन शर्मा को याद कर रो पड़े अमन गांधी, दर्द बयां कर बोले- बस वो मूव ऑन न कर ले...

Bigg Boss 20: बुली गैंग ने दी काजी तौकीर को धमकी (फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार)

'बिग बॉस 20' के वायरल वीडियो में आसिफ खान, आम्रपाली दुबे और स्काउट ओपी के साथ बैठे नजर आए। उन्होंने दोनों के सामने काजी तौकीर के बारे में कहा, "मैंने देख लिया उस फुस्सी बम को, जो इतना वो ड्रामा करता है ना, दो मिनट में खत्म हो जाता है। अगली बार मेरा कुछ भी हो जाए इससे, पकड़ना मत। मां की कसम, जुबान से खून निकाल दूंगा मैं। मैं सच में बोल रहा हूं, बैंड बजा देंगे इसकी आगे। मैंने देख लिया, बहुत मायने रखता है मेरे लिए।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'मेरा बाप तेरी क्या हालत करेगा', मनोज तिवारी की बेटी Rhiti ने Qazi Touqeer को दी धमकी? हुईं ट्रोल

End of Feed