Bigg Boss 19: शहबाज की बातें सुन सिसक-सिसककर रोईं नीलम, घरवालों की नजर में चोर बनीं तान्या मित्तल

Bigg Boss 19 Written Update 5 November, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का 5 नवंबर का एपिसोड भी धमाल और बवाल से भरा रहा। जहां अमाल मलिक ने तान्या मित्तल पर भड़ास निकाली तो वहीं दूसरी ओर कुनिका सदानंद ने अभिषेक बजाज को श्राप दिया। इससे इतर घरवालों की नजर में तान्या मित्तल चोर बन गईं।

Bigg Boss 19 Written Update 5 November, 2025: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का 5 नवंबर का एपिसोड भी ढेर सारे बवाल से भरा रहा। जहां टास्क में सबने एक-दूजे पर जमकर भड़ास निकाली, वहीं बाद में दिखाया गया कि कुनिका सदानंद ने अभिषेक बजाज को श्राप दिया। टास्क में राशन 90 प्रतिशत चुनने पर मृदुल तिवारी और फरहाना भट्ट की जमकर लड़ाई हुई। वहीं गुड़ चोरी हो जाने पर घर में नया बवाल खड़ा हो गया और तान्या मित्तल के खिलाफ 'चोर' होने के नारे लगे।

bigg boss 19 written update (8)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' की शुरुआत राशन टास्क के साथ हुई, जिसमें कंटेस्टेंट्स को एक्टिविटी एरिया में बुलाया गया। इस टास्क में कंटेस्टेंट्स के सामने दूसरे सदस्य के सिलसिले में अधूरी लाइन आती, जिसके बाद कंटेस्टेंट को कंप्यूटर बनकर करीब 10 मिनट तक उस सदस्य के बारे में बोलना था और राशन टास्क जीतना था। पहले राउंड में मालती चाहर गईं, जिन्होंने तान्या मित्तल के बारे में बयान पढ़ा। वहीं अमाल मलिक कंप्यूटर बने और उन्होंने तान्या मित्तल को 'फेक', 'बेईमान' बताया और जमकर अपना दिल का गुबार निकाला। अमाल की बातें सुनकर तान्या मित्तल की आंखों में आंसू आ गए। जहां नीलम गिरी को तान्या के लिए बुरा लगा तो वहीं गौरव ने नीलम को चुगलखोर कहा, जिससे दोनों की बहस शुरू हो गई।

End of Feed