Bigg Boss 19 Written Update 29 September 2025: टीवी के धमाकेदार शो "बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिल रहे हैं। आज का बिग बॉस 19 का एपिसोड भी धमाकों से भरा नजर आया। शो की शुरुआत नेहल चुडासमा-बसीर अली के झगड़े के साथ हुई। वहीं बाकी दिन भी झगड़ा और बहस में ही बीता। शहबाज बडेशा और प्रणित मोरे भी एक-दूजे से भिड़ते नजर आए। प्रणित मोरे ने लड़ाई में शहबाज को टॉमी तक कहा।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की शुरुआत घरवालों की बहस के साथ हुई। सबके बीच ड्यूटीज को लेकर बहस जारी थी। वहीं दूसरी ओर अभिषेक बजाज ने डैन्यूब में अमाल मलिक के सोने पर नाराजगी जाहिर की। इतना ही नहीं, वो अमाल मलिक के मौजूद होने के बाद भी वहां जाकर खाना खाने लगे और जानबूझकर प्लेट भी बजाने लगे। लेकिन 'बिग बॉस 19' में जंग तब शुरू हुई जब नेहल चुडासमा ने देखा कि बसीर अली ने अपने लिए हलवा अलग से ही ढेर सारा निकालकर रखा है, जबकि कई घरवालों को हलवा मिला तक नहीं है। बसीर और नेहल चुडासमा में बहस इस कदर बढ़ गई कि दोनों एक-दूजे को भद्दी बातें कहने लगे। वहीं इस बीच में कुनिका सदानंद ने नेहल चुडासमा का समर्थन किया। लड़ाई को बढ़ता देख कुनिका सदानंद ने बसीर को पीछे की तरफ धक्का दिया, जिससे वह उनपर भड़क गए।
कुनिका सदानंद को फरहाना भट्ट ने कहा 'घटिया'
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में कुनिका सदानंद और फरहाना भट्ट की भी जमकर लड़ाई हुई। जहां कुनिका ने फरहाना की कैप्टेंसी पर सवाल उठाया तो वहीं फरहाना ने भी ये कहकर ताना मारा कि मैंने आपकी तरह रिजाइन नहीं कर दिया था। आप पहले दिन से ही फेल थीं। कुनिका सदानंद संग झगड़े में फरहाना ने उन्हें घटिया औरत भी कहा।
बसीर अली को मिला 'वाइस कैप्टन' टैग
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे फरहाना भट्ट से ड्यूटी के सिलसिले में बात कर रहे थे। लेकिन फरहाना की जगह बसीर ने जवाब देना शुरू कर दिया, जिसपर अभिषेक ने सवाल उठाया कि वो क्यों जवाब दे रहा है। इसी बीच अशनूर कौर ने उन्हें 'वाइस कैप्टन' का टैग दिया। दूसरी ओर प्रणित मोरे और शहबाज बडेशा की भी जमकर लड़ाई हुई। जहां एक तरफ शहबाज ने प्रणित मोरे को पालतू कहा तो वहीं प्रणित ने भी बदले में शहबाज बडेशा को टॉमी कहना शुरू कर दिया। दूसरी ओर अभिषेक बजाज ने फरहाना को फेल कैप्टन के साथ-साथ खैरात में मिली कैप्टेंसी भी बताया।
अमाल मलिक और कुनिका सदानंद की भी हुई लड़ाई
अमाल मलिक ने कुनिका सदानंद पर सवाल उठाया कि जब सारे मिलकर फरहाना पर चढ़ रहे थे तो आपने उसका साथ क्यों नहीं दिया। इसपर कुनिका ने सफाई देने की कोशिश की, लेकिन अमाल मलिक उनकी बात सुने बिना चले गए। वहीं कुनिका सदानंद ने उनके लिए अभद्र शब्द का इस्तेमाल किया, जिसपर अमाल ने गुस्से में कहा कि औकात में रहकर बात करना।
नेहल चुडासमा ने अमाल मलिक को बताई तान्या से जुड़ी बात
नेहल चुडासमा ने 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अमाल मलिक को बताना चाहा कि तुम किसी लड़की को बाहर पसंद करते हो। लेकिन जो मैंने देखा, तान्या की ओर से मुझे तुम्हारे लिए कुछ और लगा। नेहल की बात सुनने के बाद अमाल मलिक ने ये बातें बसीर अली, जीशान कादरी, तान्या मित्तल, नीलम गिरी और शहबाज के सामने बताई।
