Bigg Boss 19 का हिस्सा बनेंगे विक्रम सिंह चौहान? एक्टर ने तोड़ी रुमर्स पर चुप्पी

Vikram Singh Chauhan in Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' जल्द ही जनता के टीवी स्क्रीन्स पर लौटने वाला है। खबर आई कि इस शो के लिए टीवी एक्ट्रेस विक्रम सिंह चौहान को अप्रोच किया गया। अब खुद एक्टर ने इन रुमर्स की सच्चाई बताते हुए बयान जारी किया।

Vikram Singh Chauhan in Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का चर्चित शो में से एक 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ जल्द लौटेगा। दर्शकों के बीच शो को लेकर बज बन गया और एंटेरटेन्मेंट गलियारों में खुसफुसाहट भी। आए दिन शो से बड़ी खबरों ने सभी को बांधे रखा होता है। मेकर्स ने अपने 19वें सीजन के लिए सितारों की तलाश शुरू कर दी है। ऐसे में कल खबर सामने आई कि शो के लिए टीवी एक्टर विक्रम सिंह चौहान को अप्रोच किया गया। खबर सामने आते ही लोग विक्रम से शो को लेकर सवाल पूछने लगे। क्या एक्टर शो में नजर आएंगे या नहीं जानिए इस रिपोर्ट में।

Vikram Singh Chauhan In Bigg Boss 19

उड़ते-उड़ते खबर सामने आई कि शो 'ये जादू है जिन' का फेम विक्रम सिंह चौहान (Vikram Singh Chauhan) 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में हिस्सा लेने वाले हैं। ऐसे में फैंस विक्रम को शो में देखने के लिए उत्साहित हो गए। इस बीच खुद विक्रम ने बताया कि क्या वो शो का हिसा बन रहे या नहीं? इंडिया फोरम से हुई बातचीत के दौरान विक्रम न कहा कि 'खबरों में कोई सच्चाई नहीं है बल्कि ये सब फेक न्यूज है। मैं सलमान खान (Salman Khan) का शो नहीं कर रहा हूँ।' विक्रम के बयान से साफ हो गया है कि उन्हे शो के लिए अप्रोच नहीं किया गया।

End of Feed