Bigg Boss 19 के बाद अब 'बिग बॉस मराठी' में कदम रखेंगे प्रणित मोरे, पूरा करेंगे अपना जीत का सपना?

Pranit More Open Up On Entering In Bigg Boss Marathi: स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उनसे हाल ही में सवाल किया गया कि क्या वह 'बिग बॉस मराठी' में भी हाथ आजमाएंगे। इस मामले पर प्रणित ने चुप्पी तोड़ी है।

Pranit More Open Up On Entering In Bigg Boss Marathi: स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने 'बिग बॉस 19' में रहकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनकी गेम तो चर्चा में रही ही थी। साथ ही "बिग बॉस 19' में प्रणित मोरे का 'द प्रणित मोरे शो' भी बेहद कमाल का होता था। प्रणित मोरे ने फिनाले तक अपनी राह तय की थी। लेकिन वह सेकंड रनरअप रहे और उनकी जीत का सपना टॉप 3 में आकर बुरी तरह चूर हो गया। हालांकि प्रणित मोरे ने टॉप 3 में लाने के लिए भी अपने फैंस का खूब आभार जताया था। वहीं अब प्रणित मोरे से पूछा गया है कि क्या वह 'बिग बॉस 19' के बाद वह 'बिग बॉस मराठी' में भी हाथ आजमाते नजर आएंगे। ऐस में प्रणित मोरे ने शो को लेकर अपने दिल की बात कही है।

pranit more on riteish deshmukh

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

लोकशाही फ्रेंडली संग इंटरव्यू के दौरान प्रणित मोरे से सवाल किया गया कि क्या वह 'बिग बॉस मराठी 6' (Bigg Boss Marathi 6) में कदम रखेंगे। ऐसे में प्रणित ने जवाब दिया, "मैंने पहले ही बिग बॉस के घर में करीब चार महीने बिताए हैं और वहां बहुत कुछ अनुभव किया है। मैं अब दोबारा बिग बॉस में कदम नहीं रखना चाहता। बाकी देखते हैं। मैंने अभी तक इस बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचा है। लेकिन अगर कोई ऐसा सेलिब्रिटी होगा, जिसे मैं बिग बॉस के घर में देखना चाहूंगा तो मैं अपने दोस्तों में से किसी को देखना पसंद करूंगा।"

End of Feed