Gaurav Khanna Telly Talk India Interview: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) ने धमाल मचा दिया था। शो के खत्म होने के बाद भी इसके कंटेस्टेंट्स को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी कोई किसी पर आरोप लगाता दिख रहा, तो कोई बिग बॉस के घर के किस्से बता रहा हैं। इन सब के बीच बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने Telly Talk India को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान अपने बर्थडे में फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) और तान्या मित्तल (Tanya Mittal) के न आने पर रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं गौरव खन्ना ने क्या कहा।.
ये भी पढ़ें: गौरव खन्ना के यूट्यूब चैनल पर लगा ताला
गौरव खन्ना ने कही ये बात
टीवी शो अनुपमा (Anupamaa) में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाने वाले गौरव खन्ना ने अभी हाल ही में यानी 11 दिसंबर को अपना बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इस मौके पर बिग बॉस 19 के कई कंटेस्टेंट्स नजर आए लेकिन फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल दिखाई दीं, जिसको लेकर कई सवाल भी उठे। इसका जवाब गौरव खन्ना ने Telly Talk India को दिए इंटरव्यू में दिया है। गौरव खन्ना ने कहा कि 'मैंने इनवाइट किया था फरहाना को और उनका मैसेज भी आया था कि स्किन डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट था तो नहीं आ पाई। मेरे पास उनका मैसेज है। तान्या को भी इनवाइट किया था लेकिन कोई मैसेज नहीं आया। मैं ऐसा बंदा हूं जिसको फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वो एक शो है और लोग हजार बातें करेंगे। मेरे में इतनी मैच्योरिटी है। मैंने सबको पर्सनली इनवाइट किया था।' गौरव खन्ना के इस बयान से साफ हो गया है कि उनका फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल से कोई विवाद नहीं है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा की जा रही थी।
पार्टी में पहुंचे थे ये सितारे
गौरव खन्ना की बर्थडे पार्टी में प्रणीत मोरे (Pranit More), मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari), अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj), अशनूर कौर (Ashnoor Kaur), अमाल मलिक (Amaal Mallik), शहबाज बदेशा (Shehbaz Badesha) समेत कई स्टार्स पहुंचे थे। जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। गौरव खन्ना के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
