Bigg Boss 19 Nehal Chudasama Expose Three Contestants: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच तूफान देखने को मिल रहा है। शो में टास्क हो या फिर ड्यूटीज, हर चीज ने घर ने धमाका करने का काम किया है। बीते दिन 'बिग बॉस 19' में फरहाना भट्ट के हाथ कैप्टेंसी की गद्दी लगी। वहीं दूसरी ओर नेहल चुडासमा और अमाल मलिक में भयंकर बहस हो गई। लेकिन 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में ये बवाल यहीं पर खत्म नहीं होता है। बल्कि वीकेंड का वार पर भी मनोरंजन का तड़का लगने वाला है। शो का हाल ही में एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें नेहल चुडासमा से कुछ कंटेस्टेंट्स के मुखौटे उतारने के लिए कहा गया।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: भर-भरकर वोट मिलने के बाद भी आवेज दरबार का कटा पत्ता, मेकर्स पर दर्शकों का फूटा गुस्सा
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में नेहल चुडासमा को एविक्ट करके सीक्रेट रूम में भेज दिया गया था। वहीं बीते गुरुवार को नेहल ने घर में कदम रखा। उनके 'बिग बॉस 19' में एंट्री के बाद गेम का रुख बदला हुआ दिखाई दिया। वहीं वीकेंड का वार पर सलमान खान ने उनसे कहा कि वह किन्हीं तीन कंटेस्टेंट्स के चेहरे से नकाब उतारेंगी, जिनका असली चेहरा उन्होंने सीक्रेट रूम में देख लिया था। ऐसे में नेहल चुडासमा ने सबसे पहले तान्या मित्तल के मुंह पर पानी फेंककर उनके चेहरे से नकाब उतारा। नेहल ने कहा कि तान्या ने एक नहीं बल्कि 100 मुखौटे पहने हुए हैं।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में नेहल चुडासमा यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अगला निशाना जीशान कादरी को बनाया। नेहल चुडासमा ने कहा कि जीशान कादरी अपने ही ग्रुप के लिए बहुत नकारात्मक कमेंट्स करते हैं। वहीं अगला मुखौटा उन्होंने बसीर अली के चेहरे से उतारा। नेहल चुडासमा ने बसीर अली के चेहरे पर पानी फेंकते हुए कहा, "इनकी इमोशनल समझदारी बिल्कुल जीरो है।" नेहल चुडासमा की बातें सुन सलमान खान भी तंज कसने से पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा, "अगर इतना ध्यान खुद पर दिया होता तो तुम कहां से कहां होती।"
