Bigg Boss 19 Mridul Tiwari Met Natalia Janoszek: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच गेम को लेकर तकरार दिखाई देती है। वहीं 'बिग बॉस 19' से अभी तक कई धुरंधर बाहर आ चुके हैं। शो की रौनक बढ़ाने वाले मृदुल तिवारी भी बीते सप्ताह 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से बाहर कर दिये गए। उन्होंने सलमान खान के शो से निकलने के बाद अपने कई को-कंटेस्टेंट्स से मुलाकात की। जहां सबसे पहले वह नीलम गिरी से मिले तो वहीं इसके बाद मृदुल तिवारी ने अभिषेक बजाज, नगमा मिराजकर और आवेज दरबार से भी मुलाकात की। लेकिन उनका मिलने का सिलसिला यहीं खत्म नहीं होता है। बल्कि अब मृदुल तिवारी अपनी 'बाबू' यानी नतालिया जानोसजेक के घर भी पहुंच चुके हैं।
फोटो क्रेडिट- मृदुल तिवारी इंस्टाग्राम
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) फेम मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) का इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे खुद उन्होंने ही अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। मृदुल तिवारी ने कैमरे में कहा कि अब मैं वहां जा रहा हूं, जिसका लोगों को सबसे ज्यादा इंतजार था। मृदुल तिवारी दरवाजा खटखटाते हैं। ऐसे में नतालिया जानोसजेक गेट खोलती हैं और उन्हें देखकर बेहद खुश हो जाती हैं। मृदुल तिवारी और नतालिया जानोसजेक एक-दूजे को गले भी लगाते हैं। दोनों सोपे पर बैठकर बात कर ही रहे होते हैं कि मृदुल तिवारी बोलते हैं, "अब मैं वो पूछुंगा, जो हम अक्सर बिग बॉस में एक दूसरे से बात किया करते थे।"
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) फेम मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) ने नतालिया जानोसजेक से सवाल किया, "तुम किसकी बाबू हो?" उनकी बातें सुनकर नतालिया हंस पड़ीं और उन्होंने आगे कहा, "आपकी मेरी जान।" दोनों का ये मस्ती-मजाक का सिलसिला जारी रहा। इस वीडियो को शेयर करते हुए मृदुल तिवारी ने कैप्शन में लिखा, "तुम किसकी बाबू हो? मेरे बिग बॉस घर की बाबू। नतालिया अब जल्द ही ग्रेटर नोएडा आएगी।" बता दें कि 'बिग बॉस 19' में दोनों अक्सर एक-दूजे के साथ ही नजर आते थे।
