Bigg Boss 19 News: कलर्स टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ लौट आया है। हर साल ये शो दर्शकों का मनोरंजन करने लौटता है और इस बार ये एक अलग थीम के साथ लौटा। इस बार आपको बिग बॉस में डेमोक्रेसी की थीम देखने को मिल रही है जिसमें घरवालों की सरकार है। इस बार खुद बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के गेम में कोई दखल नहीं दे रहे। हर बार की तरह इस सीजन भी होस्ट सलमान खान ही है जो कंटेस्टेंट्स को हर वीकेंड का वार रियलिटी चेक देते हैं। अब हाल ही में बिग बॉस की कंटेस्टेंट मालती चाहर ने बसीर अली को लेकर भद्दा सवाल पूछ डाला।
Image Source: Jio Hotstar
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लेटेस्ट एपिसोड में एक गेम खेला गया जिसमें नेहल ने बसीर अली (Baseer Ali) का नाम चुना जिसके sआठ वो समय बिताना चाहेंगी। दोनों को एक दूजे के लिए ब्लश करते हुए देखा गया। सभी घरवाले दोनों को छेड़ने लगे तो कुछ ही देर बार अमाल मलिक और मालती चाहर ने इस पर बातचीत की। अमाल मलिक कहते हुए नजर आए कि नेहल और बसीर का बॉन्ड शो का एक प्लान है। बसीर नेहल में ज्यादा इंट्रेस्टेड है। वो भाइयों में हो न हो, लेकिन उन लड़कियों के मामले में घुस जाता है एक्सट्रीम। फिर मालती पूछती है कि क्या बसीर स्ट्रेट है? ये सवाल सुन जनता चौंक गई। अमाल मलिक (Amaal Mallik) सवाल का जवाब देते हुए कहते हैं कि स्ट्रेट ही है, क्या बकवास कर रही हो। दोनों ये बातें करते समय हंस रहे थे। अब सोशल मीडिया पर दोनों की इस बातचीत को पसंद नहीं किया जा रहा। मालती चाहर (Malti Chahar) को भी ऐसा भद्दा सवाल पूछने पर लताड़ा जा रहा है।
'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट बसीर अली को हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज मोहम्मद सिराज का सपोर्ट मिला है। शो की बात करें तो इस हफ्ते दिवाली के मौके पर कोई भी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट एलिमिनेट नहीं होगा। पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में दिवाली के चलते जमकर सेलिब्रेशन हुआ। घरवालों के आँसू भी निकले अपने परिवार वालों को याद कर।
