Bigg Boss 19 के लिए शुरू हुई सितारों की खोज, Roadies XX के इस कंटेस्टेंट को किया गया अप्रोच?

Roadies XX Contestant Approached For BB 19: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' जल्द ही शुरू होने वाला है। तमाम शोर गुल के बीच शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रुमर्स है कि मेकर्स ने रियलिटी शो 'रोडीज xx' के एक कंटेस्टेंट को 'बिग बॉस' के लिए अप्रोच किया है।

Roadies XX Contestant Approached For BB 19: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस' इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ। टीवी दुनिया का विवादों में रहने वाला शो अपने 19वें सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। हर बार की तरह सलमान खान ही होस्ट के रूप में नजर आएंगे। इन सब के बीच खबर आई है कि मेकर्स ने 'बिग बॉस 19' के लिए रोडीज xx का कंटेस्टेंट रह चुके मॉडल को अप्रोच किया है। ये कौन है और क्या पूरी खबर है पढ़िए टाइम्स नाउ नवभारत की ये खास रिपोर्ट।

Harshit Arora Approached For Bigg Boss 19

जैसा कि सभी को पता है मेकर्स इस बार किसी भी यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को शो का हिस्सा नहीं बनाएंगे। सिर्फ बॉलीवुड और टीवी दुनिया के जाने माने कलाकारों की घर में एंट्री होगी। टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लिए मेकर्स ने सितारों की खोज शुरू कर दी है। एमटीवी के रियलिटी शो रोडीज xx' के इस एक्स कंटेस्टेंट को मेकर्स ने अप्रोच किया है। ये और कोई नहीं बल्कि हर्षित अरोड़ा (Harshit Arora) है जो सप्लीटसविला में नजर आ चुके हैं। हर्षित दोनों ही शो में अपनी प्लानिंग और गेम खेलने के तरीके से सभी को इंप्रेस कर चुके हैं।

End of Feed