Bigg Boss 19: घरवालों के ताने सुन ज्वालामुखी की तरह फटा गौरव खन्ना का गुस्सा, दहाड़ देख सहम गए लोग

Bigg Boss 19 Gaurav Khanna Gets Angry On Housemates: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में आज फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना के बीच कैप्टेंसी का चुनाव होने वाला है। इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो हाल ही में सामने आया है, जिसमें गौरव खन्ना ने घरवालों से ताने सुनने के बाद उन्हें खरी-खोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Bigg Boss 19 Gaurav Khanna Gets Angry On Housemates: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स के बीच रोजाना ही बवाल देखने को मिलता है। कभी ड्यूटीज को लेकर तो कभी टास्क को लेकर कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ते नजर आते हैं। बीते दिन 'बिग बॉस 19' में कैप्टेंसी टास्क हुआ था, जिसमें गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट कप्तानी के दावेदार बने। वहीं आज 'बिग बॉस 19' में गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के बीच कप्तानी को लेकर चुनाव होने वाला है, जिसमें घरवाले वोट देकर अपना कप्तान चुनेंगे। इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। लेकिन 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में गौरव खन्ना का पारा हाई नजर आया। उन्होंने घरवालों को फटकारने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

bigg boss 19

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में दिखाई दिया कि फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना में से किसी एक को कैप्टेंसी के लिए चुनना था। वहीं जिस सदस्य को घरवाले कैप्टन नहीं बनाना चाहते थे, उन्हें काले फूलों की माला पहनानी थी। ऐसे में सबसे पहले कुनिका सदानंद फरहाना भट्ट को काले फूलों की माला पहनाते हुए कहती हैं कि वह बददिमाग, बदतमीज और अड़ियल हैं। वहीं दूसरी ओर जीशान कादरी गौरव खन्ना को निशाना बनाते हैं और कहते हैं कि मुझे जीके उतने स्ट्रॉन्ग नहीं लगते हैं। वहीं प्रणित मोरे फरहाना के लिए कहते हैं कि इनका बात करने का तरीका गलत रहता है। इतना ही नहीं, बसीर अली भी गौरव खन्ना को आड़े हाथों लेते हुए कहते हैं, "अभी आपका गेम शुरू हुआ है तो शायद अगली बार मैं आपके लिए वोट करूं।"

End of Feed