Bigg Boss 19: गौरव खन्ना ने ज्योतिषी से फ्यूचर पैरेंटहुड को लेकर किया सवाल, एक्टर को मिले जवाब से झूम उठे फैंस

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 17, 2025, 10:09 AM IST

Gaurav Khanna Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) एपिसोड तो हमेशा की तरह धमाकेदार रहा, लेकिन इस बार रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की होस्टिंग में टीवी एक्टर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का फ्यूचर पैरेंटहुड वाला सेगमेंट सबको को इमोशनल कर दिया।

Gaurav Khanna Bigg Boss 19: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। इस शो से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी कोई बयान वायरल हो जाता है, तो कभी किसी वीडियो से सोशल मीडिया पर हलचल मच जाती है। इस बार वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने होस्टिंग संभाली और कंटेस्टेंट्स की क्लास लगा दी। इस बार शो में कुछ ऐसे खुलासे भी जिसने सबको हैरान कर दिया। इन सब की बीच टीवी के जाने-माने स्टार गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) से जुड़ा एक बड़ा मोमेंट हुआ जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

Gaurav Khanna Bigg Boss 19

Image Source: Bigg Boss 19 Show

ज्योतिषी ने गौरव खन्ना से कही ये बात

टीवी शो बिग बॉस एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। इसकी वजह गौरव खन्ना से जुड़ा एक मोमेंट है। बिग बॉस 19 का वीकेंड का वार एपिसोड इस बार पहले भी ज्यादा धमाकेदार रहा। इस एपिसोड के दौरान गौरव खन्ना का फ्यूचर पैरेंटहुड वाला सेगमेंट फैंस को भावुक कर गया। हाल ही के एपिसोड में सेलिब्रिटी ज्योतिषी जय मदान (Jai Maidaan) के साथ कंटेस्टेंट्स ने अपने फ्यूचर पर बात की और गौरव ने पूछा, 'मेरी और मेरी वाइफ की कोई किड्स हैं? हमने अभी प्लान नहीं किया। फ्यूचर में है या नहीं?' ज्योतिषी ने जवाब दिया, ' आपकी वाइफ इस बारे में सीरियसली सोच रही हैं।' ये सुनकर गौरव खन्ना के फैंस खुशी से झूम उठे।

End of Feed