Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट पर फूटा गौरव खन्ना का गुस्सा, कहा, 'फिनाले में ताली बजाएगी मेरे लिए...'

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर किया है जिसमें पहली बार गौरव खन्ना को इस एक घरवाले से लड़ते हुए देखा गया। हमेशा शांत रहने वाले गौरव खन्ना को गुस्सा किसी और ने नहीं बल्कि फरहाना भट्ट ने चढ़ाया।

Bigg Boss 19 Promo: टीवी दुनिया का मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में आज के एपिसोड में होने वाले कलेश का प्रोमो सामने आ गया है। जैसा की आपको पता है कि काफी समय से गौरव खन्ना कैप्टेंसी की गद्दी पर बैठना चाहते हैं। हालांकि अब ये सपना एक बार फिर टूट गया जब टास्क को जीतकर अमाल मलिक कैप्टेन बन गए। ऐसे में तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट मिलकर गौरव खन्ना के जख्मों पर नमक छिड़कते हुए दिखाई दिए।

Bigg Boss 19 Latest Promo

Image Source: Jio Hotstar

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत कैप्टेंसी टास्क से हुई जिसमें शहबाज बडेशा ने गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को बाहर कर दिया था। ऐसे में तान्या कहती नजर आईं कि शहबाज तूने जीके के साथ अच्छा नहीं किया। गौरव खन्ना एक बार कैप्टेन नहीं बन सके तो तान्या मित्तल और नीलम गिरी गाना 'जीके क्या करेगा' नाचती नजर आईं। तभी गौरव कहते हैं, 'वो जितनी ताली बजाए मैं इस शो में रहूँगा। जीके यहीं रहेगा और तू देखना।' फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) कहती हैं कि कौन हो आप, टीवी जे सुपरस्टार के साथ क्या हो गया है? डरपोक। बस फिर ये सब सुन गौरव खन्ना का पारा हाई हो गया। गौरव चिल्लाते हुए गुस्से में कहते हैं कि पॉवर को टेलीविजन दिखाऊँगा और मैं हूं सुपरस्टार टीवी का और यहां का। फिनाले में खड़े होकर ताली बजाएगी मेरे लिए तू देखना। तू पहचानी जाएगी कि तू मेरे सीजन में आई थी। दोनों की लड़ाई इतनी खतरनाक थी की घरवाले चुपचाप खड़े बस तमाशा देखते रहे।

End of Feed