'खोखला आदमी...' - बिग बॉस 19 फिनाले से पहली बिगड़ी फरहाना भट्ट की जुबान, गौरव खन्ना संग हुई खाने को लेकर झगड़ा

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें गौरव खन्ना की लड़ाई अब फरहाना भट्ट से हुई। घरवालों ने ये तक कह दिया है कि फिनाले से पहले गौरव अपने असली रंग दिखा रहे हैं। यहाँ देखिए धांसू प्रोमो की एक झलक।

Bigg Boss 19 Promo: टीवी दुनिया का धमाकेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है। करीब साढ़े तीन महीने के बाद 7 दिसंबर को 19वां सीजन जनता को अलविदा कह देगा। शो 'बिग बॉस 19' में फिनाले वीक में भी घरवालों के बकिह लड़ाई-झगड़े खत्म होने का नाम नहीं ले रहे। मेकर्स ने हाल में इंस्टाग्राम पर प्रोमो शेयर किया है उसमें गौरव खन्ना की लड़ाई तान्या मित्तल के बाद फरहाना भट्ट से हुई। इस बार गौरव को फरहाना की तीखी जुबान का सामना करना पड़ा।

End of Feed