Bigg Boss 19: गौहर खान ने कदम रखते ही आवेज दरबार को दिया रियलिटी चेक, अमाल मलिक को 'दोगला' बताकर खोले राज

Bigg Boss 19 Gauahar Khan Gives Reality Check To Awez Darbar And Amaal Mallik: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में आज गौहर खान की एंट्री होने वाली है। जो अपने जेठ आवेज दरबार की गेम की तो क्लास लगाएंगी ही, साथ ही अमाल मलिक के चेहरे से भी पर्दा हटाएंगी।

Bigg Boss 19 Gauahar Khan Bashes Awez Darbar And Amaal Mallik: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आज वीकेंड का वार आएगा, जिसमें सलमान खान के साथ-साथ कई बड़े सितारे भी मनोरंजन का तड़का लगाते नजर आएंगे। 'बिग बॉस 19' में अभिषेक मल्हान और हर्ष गुजराल के कदम रखने की तो खबर आई ही थी। साथ ही बताया जा रहा है कि शो में गौहर खान भी एंट्री लेंगी। उनसे जुड़ा 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का प्रोमो वीडियो भी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें गौहर खान ने आवेज दरबार की गेम की तो क्लास लगाई ही। साथ ही घरवालों के सामने अमाल मलिक की पोल खोलने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है।

End of Feed