Bigg Boss 19 First Nomination In House: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धाक जमानी शुरू कर दी है। बीते दिन "बिग बॉस 19' का ग्रैंड प्रीमियर हुआ, जिसमें 16 कंटेस्टेंट्स ने सलमान खान के शो में एंट्री की। 'बिग बॉस 19' में बीते दिन आए ग्रैंड प्रीमियर ने फैंस की एक्साइटमेंट को अभी से ही सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। जहां पहली रात ही बिग बॉस ने किसी एक कंटेस्टेंट को बेडरूम से बाहर करने का ऑर्डर दिया था। तो वहीं अब कंटेस्टेंट्स पर शो की पहली नॉमिनेशन प्रक्रिया की गाज गिरती नजर आ रही है। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के तोते उड़ते नजर आए।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार इंस्टाग्राम
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: पहले दिन ही यू-ट्यूबर मृदुल तिवारी पर गिरी गाज, घरवालों का निशाना बनते ही बाहर बितानी पड़ी रात
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में दिखाई दिया कि नॉमिनेशन की प्रक्रिया के लिए कंटेस्टेंट्स असेंबली रूम में इकट्ठा हुए, जहां उन्हें बिग बॉस ने अपने हिसाब से कंटेस्टेंट्स को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेशन की जिम्मेदारी दी। 'बिग बॉस 19' से जुड़े वीडियो में नजर आया कि नेहल चुदासमा ने भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी को अपना निशाना बनाया और कहा कि उन्हें खुद पर और काम करने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने फरहाना भट्ट को नॉमिनेट किया।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में कंटेस्टेंट्स एक-दूजे को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर ही रहे थे कि बसीर अली और तान्या मित्तल के बीच बहस हो गई। तान्या मित्तल अपनी बात कह रही थीं कि बसीर अली ने उन्हें बीच में ही टोक दिया। वहीं जब तान्या ने उन्हें जवाब दिया तो बसीर बात सुनने की जगह चिल्लाने लगे। प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि नॉमिनेशन की प्रक्रिया ने कंटेस्टेंट्स को सिर पकड़ने पर मजबूर कर दिया है।
