Bigg Boss 19 : सलमान खान के शो में चंद दिन भी नहीं टिक पाईं फरहाना भट्ट, घर में हुआ खेला

Bigg Boss 19 First Eviction: बॉलीवुड स्टार सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में इस शो की शुरुआत हुई है। इस बीच शो से एक कंटेस्टेंट का पत्ता भी कट गया है। फरहाना भट्ट को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, हालांकि इसमें एक ट्विस्ट है। आइए जानते हैं इस रिपोर्ट पर...

Bigg Boss 19 First Eviction: रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। सलमान खान के शो का आगाज हो चुका है। ऐसे में पहले दिन से ही सभी कंटेस्टेंट घर में अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। इस बार शो में एक से एक स्टार्स बतौर कंटेस्टेंट पहुंचे हैं। इस बीच शो में शॉकिंग एविक्शन देखने को मिल रहा है। फरहाना भट्ट को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। हालांकि इसके साथ एक ट्विस्ट भी है। आइए इस रिपोर्ट पर नजर डालते हैं...

bigg boss

Pic Credit Jio Hotstar

फरहाना भट्ट के साथ हुआ खेल

बिग बॉस 19 में कंटेस्टेट्स को इस बार खुद तय करना था कि घर से बाहर कौन होगा। ऐसे में पहले लोग मृदुल तिवारी के बारे में चर्चा कर रहे थे। हालांकि मृदुल तिवारी ने बाकी कंटेस्टेंट्स को मना लिया और वो घर से बेघर नहीं हुए। लेकिन फरहान भट्ट अपनी बात लोगों के सामने रख नहीं पाई और उनपर गाज गिर गई। इसमें एक ट्विस्ट सामने आया है। एविक्शन के बाद फरहाना भट्ट को एक सीक्रेट रूम में भेजा गया है, जहां से वो सभी पर नजर रख रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि फरहाना भट्ट जल्द ही घर में वापसी कर सकती हैं। बिग बॉस के इस ट्विस्ट से फरहाना के फैंस गदगद हो गए हैं।

End of Feed