Bigg Boss 19: रैंकिंग टास्क में अभिषेक बजाज पर महरबान हुईं फरहाना भट्ट, बसीर अली और जीशान कादरी को मिला ठेंगा!

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Gives High Rating To Abhishek Bajaj In Ranking Task: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 19' में फरहाना भट्ट को रैंकिंग टास्क दिया गया, जिसमें उन्हें 1 से लेकर 20 तक में कंटेस्टेंट्स को रेटिंग देनी थी। हैरत की बात तो यह है कि इस टास्क में वह अभिषेक बजाज पर महरबान दिखीं।

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Gives High Rating To Abhishek Bajaj In Ranking Task: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिलता है। फरहाना भट्ट की कैप्टेंसी टास्क का काल शुरू हो चुका है। लेकिन लगातार ड्यूटीज में लापरवाही होने के कारण लोगों ने उन्हें फेल कैप्टन कहना शुरू कर दिया है। वहीं अब फरहाना भट्ट को बिग बॉस ने एक टास्क किया है, जिसमें उन्हें कंटेस्टेंट्स को 1 से लेकर 20 तक में रेटिंग देनी थी। जहां एक नंबर सबसे कम होता तो वहीं 20 सबसे ज्यादा रेटिंग होती। हैरत की बात तो यह है कि इस टास्क में फरहाना भट्ट, बसीर अली और जीशान कादरी से ज्यादा अभिषेक बजाज पर महरबान नजर आईं।

End of Feed