Bigg Boss 19 Farhana Bhatt: टीवी दुनिया का धमाकेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अभी बीते हफ्ते ही ऑफ एयर हुआ। 7 दिसंबर को शो का ग्रैंड फिनाले हुए जिसमें गौरव खन्ना के सिर पर विनर का ताज सजा। वहीं दूसरी तरफ फरहाना भट्ट को खाली हाथ ही घर लौटना पड़ा। गौरव खन्ना ने भले ही ट्रॉफी जीती लेकिन फरहाना भट्ट ने जनता का दिल चुरा लिया। सोशल मीडिया पर फरहाना भट्ट की वाहवाही जमकर हो रही है क्योंकि लोगों का मानना है कंटेस्टेंट ने शो को सबसे ज्यादा कंटेन्ट दिया था। वहीं एक इंटरव्यू में फरहाना भट्ट ने बताया कि उन्हे कैसा लगा जब विनर वो नहीं बल्कि गौरव खन्ना बने।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: गौरव खन्ना की हुई बल्ले-बल्ले, 'अनुपमा' के बाद राजन शाही संग दोबारा करेंगे काम?
फिल्मीज्ञान को दिए शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) फ़ेम फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा था कि मैं ही शो जीतूँगी, जब सलमान खान ने मेरा हाथ पकड़ा… मुझे यकीन ही नहीं हुआ। गौरव खन्ना के सिर पर विनर का ताज सजा देख मैं अंदर से टूट रही थी। हालांकि मैं मुस्कुरा रही थी। यह मेरे लिए बहुत मुश्किल स्थिति थी। मुझे हार का एहसास करने के लिए ही गौरव खन्ना ने कहा था कि मेरे लिए ताली बजाओ।' वैसे कई लोगों को उम्मीद थी की शायद 19वें सीजन की ट्रॉफी फरहाना भट्ट ले जाएंगी लेकिन गौरव खन्ना की फैन फालोइंग ने बाजी पलट दी।
इसी के साथ फरहाना भट्ट ने शो 'खतरों के खिलाड़ी' के ऑफर पर चुप्पी तोड़ी। फरहाना ने कहा, 'यह बहुत चुनौतीपूर्ण है और यही मेरी पसंद की चीज़ है। अगर 'बिग बॉस' के बाद मैं कोई रियलिटी शो करना चाहूँगी, तो वह सिर्फ 'खतरों के खिलाड़ी' ही होगा। लेकिन मैं नहीं चाहती कि मेरा दिल फिर से टूटे। अगर मैं अपनी पूरी कोशिश करने के बाद भी नहीं जीत पाई, तो मैं खुद को खो दूंगी।' इसी इंटरव्यू में फरहाना भट्ट ने खुलासा किया की एक टास्क के दौरान होस्ट रोहित शेट्टी ने उन्हे शो ऑफर किया था। वहीं बता दें की शो 'बिग बॉस 19' के टॉप फाइनलिस्ट बने थे प्रणित मोरे, तान्या मित्तल, आमाल मलिक, फरहाना भात और गौरव खन्ना। चमचमाती ट्रॉफी के साथ गौरव खन्ना को इनाम राशि में 50 लाख रूपी मिले थे।
