Bigg Boss 19 Updates: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स बहुत मेहनत कर रहे हैं इसए नंबर 1 बनाने के लिए। घर में नए टास्क, ट्विस्ट और टर्न्स इस शो को और भी ज्यादा रोमांचक बना रहे हैं। देखते देखते अब तेजी से 'बिग बॉस 19' फिनाले की ओर बढ़ रहा है। खबर थी कि ये शो पहले पांच महीने चलने वाला था लेकिन इसए मेकर्स ने समय से पहले बंद करने का फैसला लिया। अब शो के एक फैन पेज दावा किया कि इसे चैनल की तरफ से एक्सटेंशन मिल गया है।
Image Source: Jio Hotstar
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के फैन पेज 'BB Insider HQ' ने दावा किया है कि सलमान खान के शो को चैनल से एक्सटेंशन मिल गया है। अब 'बिग बॉस 19' की ऑफ एयर डेट को तीन हफ्ते बढ़ा दिया है। चैनल ने एक्सटेंशन बढ़ती टीआरपी को देखते हुए दिया है। पिछले हफ्ते शो को 1.4 रेटिंग मिली थी। वहीं इन दिनों शो में गेम का सबसे रुख बदला है फैंस के बीच बज बढ़ने लगा। ये खबर बिग बॉस फैंस के लिए काफी अच्छी बताई जा रही है। लेकिन बता दें अभी तक मेकर्स की तरफ से इसपर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। कुछ दिन पहले रुमर्स थे कि शो को दिसंबर महीने में ऑफ एयर कर दिया जाएगा। इसी के साथ फैन पेज ने ये भी जानकारी की डी 25 नवंबर को 'बिग बॉस 19' के घर में फैमली वीक होगा। शो 'बिग बॉस 19' के घर में कंटेस्टेंट्स के घरवाले कदम रखेंगे ताकि वो उन्हे रियलिटी चेक दे सके। फैमली वीक काफी इमोशनल एपिसोड रहा है बिग बॉस की हिस्ट्री में। अब घर 10 हफ्ते बीतने के बाद घर कुल 11 लोग ही मौजूद है।
शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) कि बात करें तो घर के नए कैप्टेन बने अमाल मलिक। कंटेस्टेंट दूसरी बार घर की कैप्टेंसी की गद्दी पर बैठे। वहीं 11वें हफ्ते में घर से बेघर होने के लिए फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, नीलम गिरी, अभिषेक बजाज और अशनूर कौर नॉमिनेटेड हैं। बीते दिन शो सुर्खियों में आया जब फिनाले की स्क्रिप्ट लीक हो गई। लीक हुई लिस्ट के मुताबिक टॉप 6 फाइनलिस्ट बनेंगे अमाल मलिक, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, अभिषेक बजाज और अशनूर कौर। हैरानी की बात ये है कि सीजन 19 के विनर गौरव खन्ना बनेंगे।
